Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

कटनी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 3 की मौत

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रीठी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के इलाके […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 23, 2022 03:37

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रीठी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के इलाके में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक घटना रीठी थाना अंतर्गत देवरी फाटक के पास की है। तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर पटोहा गांव जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनको कुचल दिया, जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 22, 2022 08:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.