ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, हाथ में धनुष पकड़ आदिवासियों के साथ जमकर किया पारंपरिक नृत्य

Jyotiraditya Scindia dance

Jyotiraditya Scindia dance

Jyotiraditya Scindia Dance: एमपी के सीधी आदिवासी पेशाब कांड के बाद एक तरफ जहां सीएम शिवराज ने पीड़ित के पैर धोए तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में आदिवासियों के साथ नाचते नजर आए। सिंधिया गुना जिले की बमौरी विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने जमकर डांस किया।

धनुष हाथ में लेकर नाचे सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को गुना के बामौरी विधानसभा में आदिवासी समाज कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान सिंधिया ने मंच से देखा की आदिवासी कलाकार अपने जनजाति का एक लोकनृत्य पेश कर रहे हैं, तो वो भी आदिवासीयों के साथ हाथ में तीर धनुष लेकर नाचने लगे।

सिंधिया को नाचता देख अन्य जनप्रतिनिधि भी डांस करने लगे। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंधिया ने इससे पहले आदिवासी वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की।

पहले भी दिख चुका है ऐसा अंदाज

खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस तरह का अंदाज दिखा हो। इससे पहले भी वह जब कांग्रेस में थे तो कई बार आदिवासियों के बीच पहुंचकर उनके पारंपरिक नृत्य कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ