Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 12 मार्च को एक होटल में कपल के सुसाइड की कहानी अब मर्डर मिस्ट्री बनती जा रही है। जी हां, 12 मार्च को मदन महल थाना इलाके में आने वाले आराध्या होटल में प्रेमी जोड़े द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की बात कही जा रही थी, लेकिन अब यह सुसाइड मर्डर मिस्ट्री बनती जा रही है। बताया ये जा रहा है कि लड़की आकांक्षा गोस्वामी ने जहर खाकर आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि मृतक लड़के विपिन ने लड़की का गला काटकर उसे मारा था। हत्या के बाद लड़के ने बाकायदा फोन पर अपने घर वालों को इस बात की जानकारी दी और फिर उनके पहुंचने के पहले खुद भी जहर खा लिया। बदकिस्मती से घर वालों को आने में थोड़ी सी देर हो गई और लड़के की भी मौत हो गई।
योजना बनाकर की गई हत्या
इस मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के ने सुनियोजित तरीके से प्लान बनाकर लड़की को पहले घर से होटल ले गया, फिर वहां पर उसने पहले गला काटकर उसकी हत्या की और बाद में इस पूरे मामले में पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए खुद भी जहर खा लिया, ताकि लोगों और पुलिस को लगे कि ये हत्या नहीं, बल्कि सुसाइड केस है।
लड़की के परिजनों ने की जांच की मांग
लड़की के परिजनों की मांग है कि पुलिस इस हत्याकांड की जांच करे और उनकी मृतक बेटी को इंसाफ दिलाए। ताकि उनकी बेटी का सच उसके दुनिया छोड़ने के बाद भी सामने आ सके। वहीं, इस घटना के बाद जब NEWS 24 ने मौके पर जाकर देखा तो आराध्या होटल पहले की तरह संचालित हो रहा है। यहां तक कि जिस कमरे में यह घटना हुई थी, वह कमरा भी खोल दिया गया।
यह भी पढ़ें: प्यार में हैवान बना युवक, पिता और भाई को उतारा मौत के घाट; फिर नाबालिग प्रेमिका के साथ हुआ फरार
पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे सीसीटीवी फुटेज और होटल के कर्मचारियों के आधार पर मामले की इन्वेस्टीगेशन कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
मंगलवार को आराध्या होटल में रुके युवक-युवती द्वारा जहर खाकर जान देने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि जहर खाने से युवती ने जहां होटल में ही दम तोड़ दिया तो वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था युवक
युवक जबलपुर के करमेता का रहने वाला था, जबकि मृतक युवती भी जबलपुर की ही थी। बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले एक-दो साल से बातचीत हो रही थी। लड़का, लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था, लेकिन लड़की के घर वालों की ‘कभी हां, कभी ना’ में चीज नहीं बन पा रही थी। लड़की और लड़की के घर वाले भी शायद यह चाह रहे थे कि लड़का पहले अपने पैरों पर खड़े हो जाए। उसके बाद बात आगे बढ़ जाए, लेकिन घर वालों को क्या पता था कि बात बनने के पहले ही बिगड़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP में BJP को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा; अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
22 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines