गुलाब जामुन का बनाया पिज्जा, हैरानीजनक नतीजा, यूजर बोले-अब तो जहर मंगा ही दो

Cheesy Gulab Jamun Pizza : पिज्जा और गुलाब जामुन का अपना-अपना स्वाद होता है लेकिन कुछ लोग फ़ूड एक्सपेरिमेंट के नाम पर कई खाद्य पदार्थों को एक साथ मिक्स करते हैं। एक शख्स ने जब गुलाब जामुन का पिज्जा बना दिया तो पढ़िए लोग क्या कमेंट्स कर रहे हैं।

Cheesy Gulab Jamun Pizza

गुलाब जामुन पिज्जा का वीडियो वायरल

Cheesy Gulab Jamun Pizza : खाने पीने की चीजों पर लोग खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। कभी कोई बिस्किट का पकौड़ा बनाता है तो कोई समोसे में चॉकलेट की फिलिंग करता है। अब एक अजीब ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद गुलाब जामुन यूजर्स नाराज हो गए हैं। एक का कहना है कि अब देश छोड़ने वाला वक्त आ गया है, बस रास्ता नहीं मिल पा रहा है।

गुलाब जामुन पिज्जा देख हैरत में लोग

पिज्जा एक इटालियन डिश है और गुलाब जामुन भारतीय मिठाई है। दोनों को लोग खूब पसंद करते हैं लेकिन अगर कोई इन्हें मिक्स करके नई डिश बनाने की कोशिश करें तो? एक शख्स ने ऐसा किया तो बड़ी संख्या में लोगों ने नाराजगी जताई है। realfoodler नाम के शख्स ने चीजी गुलाब जामुन पिज्जा बना दिया है।

‘फूडलर’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस नए डिश का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “भारत में पहली बार पनीर गुलाब जामुन पिज्जा।” वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Foodler (@realfoodler)

लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि भाई जब दोनों का टेस्ट खराब करने के लिए इतना कुछ कर ही चुके हो तो थोड़ा सा जहर भी मिला दो। एक ने लिखा कि क्या कोई बता सकता है, मैं अपना देश छोड़कर कैसे जाऊं? एक ने लिखा कि इस डिश को बनाने वाले को सजा दी जानी चाहिए। माफी नहीं दी जा सकती है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नर्क में अलग से इन लोगों के लिए कढ़ाई तैयार है। गुलाब जामुन एक मीठी डिश और उसको ऐसे ही खाया जाता है। इस तरह के बकवास की जरूरत नहीं है। एक ने लिखा कि भाई अपना लोकेशन भेज दो मुझे 302 के तहत अंदर जाना है। एक ने लिखा कि मैं तो इसे देख भी नहीं पा रहा हूं, करूं तो करूं क्या?

बता दें कि वीडियो को 260k से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ