प्यार में हैवान बना युवक, पिता और भाई को उतारा मौत के घाट; फिर नाबालिग प्रेमिका के साथ हुआ फरार

MP Jabalpur Crime News: जबलपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के पिता और भाई की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Russia Jail Attack

MP Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स नाबालिग प्रेमिका के प्यार में इतना अंधा हो गया कि उसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दे डाला। फिलहाल, वह प्रेमिका को लेकर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन

मिलेनियम कॉलोनी का मामला

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिलेनियम कॉलोनी का है। आरोप है कि यहां रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी और उसके 8 साल के बेटे की पड़ोस में रहने वाले युवक ने हत्या कर दी। इसके बाद युवक शख्स की नाबालिग बेटी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन

बेटी ने अंकल को भेजा वॉयस मैसेज

मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार विश्वकर्मा डीआरएम कार्यालय में नौकरी करते हैं। वे मिलेनियम कॉलोनी में अपने बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजकुमार की बेटी ने अपने अंकल को वॉयस मैसेज भेजा और कहा कि पड़ोस में रहने वाले मुकुल ने पिता और भाई की हत्या कर दी।

फ्रीज के अंदर मिली लाश

राजकुमार के भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ मिला। पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो बाप और बेटे की लाश दिखाई दी। बेटे की लाश फ्रीज के अंदर मिली। पुलिस के मुताबिक, धारदार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतारा गया। मृतक राजकुमार की बेटी भी घर से गायब थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग और युवक की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि यह घटना सुबह 6 से 8 बजे के बीच हुई है।

विज्ञापन

पिता की हत्या में शामिल हो सकती है बेटी

मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग का मुकुल के साथ प्रेम संबंध थे। आशंका जताई जा रही है कि पिता की हत्या में उसका भी हाथ है। बताया जाता है कि मुकुल के साथ नाबालिग फरार हो गई है। मुकुल सुबह उसके घर पर आया था।

विज्ञापन

जमानत पर है आरोपी युवक

जांच में सामने आया है कि युवक को पिछले साल नाबालिग लड़की को भगाने पर गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक कुछ समय तक जेल में रहा। इसके बाद वह इस समय जमानत पर रिहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ