सोना खरीदने के बहाने महिला को लगाया चूना, इंदौर में कैसे हुई ठगी?

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में महिला से ठगी की वारदात सामने आई है। सोने के जेवर खरीदने का झांसा देकर ठगों ने महिला से मंगलसूत्र और झुमकी ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला को ठगों ने चूना लगा दिया। सड़क पर रोककर महिला से सोना खरीदने की बात कहकर लालच दिया गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दोनों ठगी को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो पुरुष और एक महिला ठग महिला का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

गैंग ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक महिला से ठगी की है। आरोपियों ने महिला से पहने हुए जेवर का सौदा करने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। सोना खरीदने की बात कहकर आरोपियों ने नोटों का एक बंडल दिया और झोले में रखकर चलते बने, लेकिन जब महिला ने बंडल खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

आरोपियों ने कैसे की ठगी?

प्रकरण को लेकर पुलिस का कहना है कि मामला अग्रसेन चौराहे के समीप का है। दुर्गा नगर निवासी 68 साल की गीता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मैं रास्ते से गुजर रही थी, तभी महिला और पुरुष आरोपियों ने रोककर नोटों के बंडल दिखाकर मेरे पहने हुए जेवर का सौदा करने की बात कही।

महिला ने मंगलसूत्र, कान की झुमकी दे दी और..

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रुपये दिखाकर ज्यादा दाम देने का झांसा दिया। वह उनके झांसे में आ गईं और आरोपियों को मंगलसूत्र तथा कान की झुमकी उतारकर दे दी। महिला ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपियों ने बंडल मेरे झोले में डाल दिया और बोले कि हम इस व्यक्ति को ऑटो रिक्शा में बिठाकर आते हैं।

विज्ञापन

जब महिला ने अपने झोले में रखे बंडल को चेक किया तो उसमें कागज भरे हुए थे। महिला घर पहुंची और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी कि किस तरह तीन अज्ञात आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं, जिनके आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ