Indore-Ujjain Highway Simhastha 2028 Mela: मध्य प्रदेश में साल 2028 को सिंहस्था मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में मोहन सरकार जी-जान से जुटी हुई है। सिंहस्थ-2028 के आयोजन और इंदौर-उज्जैन हाईवे पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की परेशानी को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे का विस्तारीकरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इंदौर-उज्जैन हाईवे को बढ़ाकर 6 लेन किया जाएगा। इस हाईवे का विस्तार PWD द्वारा किया जाएगा, जिसमें 988 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंजूदी दे दी है।
6 लेन बनेगा इंदौर-उज्जैन हाईवे
मंत्रालय में लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह के सामने इंदौर-उज्जैन हाईवे को 6 लेन मार्ग बनाने की कार्य योजना प्रस्तुत की गई, जिसे मंत्री ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए कि इंदौर-उज्जैन हाईवे को 6 लेन बनाने की सारी तैयारी जल्द से जल्द पूरी की जाए। इसके साथ ही मंत्री सिंह ने कहा कि कार्य योजना की वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद अब सभी तैयारियों के साथ कैबिनेट के सामने इसे रखा जाए। इस बैठक में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया और बाकी के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session: सदन में होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा, विपक्ष फिर उठा सकता हारदा हादसे का मुद्दा
सिंहस्थ-2028 को लेकर मोहन सरकार की तैयारियां तेज
बताया जा रहा है कि इंदौर-उज्जैन हाईवे के विस्तार के साथ 48 किलोमीटर के स्टेट हाईवे पर सर्विस लेन और 2 पुल भी बनेगा। इसके अलावा उज्जैन में भी जल्द ही फ्लाईओवर बनेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि सिंहस्थ-2028 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप में मनाया जाएगा। शिप्रा नदी में 2028 कुंभ मेले को लेकर पुख्ता कार्य योजना तैयार की जा रही है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
14 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines