इंदौर के बंगाली चौराहे के पास हुआ भीषण अग्निकांड पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से हुआ.घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है, जबकि 3 लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने खुलासा किया है कि आग की शुरुआत पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार (EV) को चार्ज करने के दौरान हुई. शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर पार्किंग एरिया में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग पर लगाया गया था और चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया. इसके बाद आग वाहन से घर में फैल गई. घर के अंदर 10 से अधिक गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है.
पारिवारिक उत्सव बना मातम
सूत्र बताते हैं कि पुगलिया परिवार में एक पारिवारिक आयोजन था, जिसके कारण घर में मेहमान और रिश्तेदार भी रुके हुए थे. V कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, अब तक 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हैं. मृतकों में 12 साल की बच्ची, तीन पुरुष, तीन महिला एक बच्चा भी शामिल है
पॉलीमर और रसायनों ने ‘घी’ का काम किया
मनोज पुगलिया पॉलीमर के व्यवसायी थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि घर के अंदर भारी मात्रा में पॉलीमर और अन्य ज्वलनशील रसायन रखे हुए थे. जैसे ही कार की आग घर के अंदर दाखिल हुई, इन रसायनों ने आग की तीव्रता को 10 गुना बढ़ा दिया, जिससे बचाव का कोई रास्ता नहीं बचा.
इंदौर के डीएम शिवम वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने पुष्टि की कि दो मंजिलें खाली कराई जा चुकी हैं, लेकिन टीम अभी भी तीसरी मंजिल की गहन जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई और तो नहीं दबा है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों के बेहतर उपचार के लिए तैनात हैं.
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
7 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
9 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
12 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
13 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
14 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
15 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines