Indore: विपिन श्रीवास्तव। इंदौर जिला कोर्ट में वकील की ड्रेस में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया है। यह महिला कोर्ट प्रोसीडिंग का वीडियो बनाते हुए डेढ़ लाख रुपए नकद के साथ पकड़ाई गई है। ये वाक्या शनिवार को उस वक्त हुआ जब कोर्ट में 25 जनवरी को पठान मूवी के विरोध के दौरान पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में गिरफ्तार बजरंग दल के पदाधिकारी तनु शर्मा और गिरफ्तार बजरंग दल से जुड़े लोगों की सुनवाई कोर्ट के रूम नंबर 42 में चल रही थी।
संदिग्ध युवती का नाम सोनू मंसूरी है जो मूलत: खरगोन जिले के कसरावद की रहने वाली है। पुलिस को युवती ने खुद को लॉ स्टूडेंट बताया है और ये बताया है कि वो महिला वकील नूरजहां खान के लिए ये काम कर रही थी। पुलिस PFI से जुड़े होने के एंगल से जांच कर रही है।
और पढ़िए –MP Politics: उमा भारती ने शराब दुकान के सामने डाला डेरा, कहा-2003 वाली जीत चाहिए तो…
युवती के पास मिले पैसे
इंदौर कोर्ट में युवती को पकड़ने वाले वकील ने बताया है कि वह कोर्ट में प्रोसिडिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी, जब उस पर शक हुआ था तो उसे पकड़ा। उसे शक होने पर हमने पकड़ा। उसने बताया कि वो अपने सीनियर के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। हमने आईडी कार्ड देखें जो फर्जी लगे, जिसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को बुलाया तो संदिग्ध युवती ने बताया कि वो सीनियर के कहने पर रिर्काडिंग प्रोवाइड कराती है और वो किसी संस्था को वीडियो सभी डाक्यूमेंट के साथ भेज देती है। युवती ने बताया कि वो सभी हिंदू मुस्लिम मामलों में पैरवी करती है। जिसके बाद एमजी रोड थाने में हमने सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया है।
PFI से जुड़ा है मामला
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री सोहन शर्मा का कहना है कि कोर्ट रूम में तनु शर्मा उनके साथियों की सुनवाई चल रही थी, बिना अनुमति के सोनू मंसूरी कोर्ट में वीडियो बना रही थी उसका परिचय पत्र भी फर्जी था, पुलिस ने उसे पकड़ा। इससे लाखों रुपए भी बरामद हुए, इससे संदेह होता है कि यह षड्यंत्र का हिस्सा है। इंदौर में 25 तारीख से ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक उत्तेजित विषय डाले जा रहे हैं। PFI और सिमी जैसी संस्थाओं पर बेन के बाद और किसी सहारे के जरिए इंदौर में बड़ी घटना करने की योजना है। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें और यह जानकारी एकत्रित करें कि आखिर सोनू नाम की यह युक्ति किस मकसद से कोर्ट में आई थी।
हर मामले की जांच कर रही है पुलिस
इस मामले में इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी का कहना है कि एमजी रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है। युवती वकील की वेशभूषा में कोर्ट में एक संवेदनशील केस की सुनवाई के दौरान वीडियो बना रही थी। इस दौरान वकीलों ने उसे पकड़ा था। युवती के पास से डेढ़ लाख रुपए बरामद हुए। युवती खरगोन के सनावद की रहने वाली है और उसने खुद को लॉ स्टूडेंट बताया है। देवास से लॉ की पढ़ाई कर रही है। युवती जिला न्यायालय में नूरजहां नाम की महिला है उसके लिए काम कर रही थी। शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी युवती ने दी है। पुलिस युवती के बयान की तस्दीक कर रही है और जो आरोप लगे हैं PFI या बाकी संगठन से जुड़े होने के उनकी भी जांच कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines