Indore News: 2 साल की मासूम बच्ची को पेट से बांधकर मां ने पानी के हौज में लगा दी छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

Indore Suicide

इंदौर: मध्यप्रदेश का मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सहम गया। इंदौर में शनिवार को एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदौर के विजयनगर का है जहां रविवार सुबह जब परिवार को महिला और बेटी कमरे में नहीं दिखे तो सभी दोनों को ढूंढ़ने लगे। सुबह ही करीब 11 बजे परिवार को किसी ने सूचना दी कि महिला और बेटी कॉलोनी के कस्तूरबा गार्डन के हौज में डूबी हुई हैं। परिवार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला और उसकी बेटी को निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

मानसिक रूप से किया जाता था परेशान

घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतका अपनी बच्ची की बीमारी को लेकर डिप्रेशन में थी। संभवतः डिप्रेशन के चलते ही उसने यह घातक कदम उठाया है। विजय नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

5 साल पहले हुई थी शादी

मृतक महिला के मायके पक्ष के मुताबिक वह ससुराल वालों के तानों से परेशान थी। इसी वजह से उसने बेटी के साथ अपनी जान दे दी। कथित तौर पर उसकी 5 साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल वाले लगातार बेटा होने की चाह रखे हुए थे।

विज्ञापन

पहली बेटी हुई तो ताने मारना शुरू कर दिए। दो साल पहले फिर दूसरी बेटी हुई तो फिर परेशान करना शुरू दिया। जब बेटी एक साल की हुई तो पता चला कि उसका दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं है। तब उसे ससुराल वालों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ