Gwalior Ambedkar Mahakumbh: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज ‘अंबेडकर महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नरेंद्र सिंह तोमर सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
करोड़ों के विकासकार्यों का होगा भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर सहित प्रदेश के कई जिलों में बनने वाले 61 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत के बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा सीएम शिवराज अंबेडकर महाकुंभ आयोजन के स्थल पर लगाई गई बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर क्रेंद्रित चित्र गैलरी का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान संतों का सम्मान भी किया जाएगा।
और पढ़िए – Rajasthan News: धौलपुर में ट्रक और कार की टक्कर, कैला देवी दर्शन करने जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 4 गंभीर
आयोजन को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज ‘बाबा साहेब अंबेडकर महाकुंभ’ का आयोजन ग्वालियर की पवित्र धरा पर हो रहा है। मैं महाकुंभ में भाग लेने ग्वालियर जा रहा हूं। हजारों-लाखों श्रद्धालु इस महाकुंभ में शामिल होंगे’
ग्वालियर-चंबल से जुटेंगे लोग
खास बात यह है कि सरकार के इस आयोजन में ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी जिलों से लोगों को लाने की व्यवस्था की गई है। जहां गुना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी जिले सहित सभी जगह से लोगों को लाया जा रहा है। चुनावी साल में ग्वालियर-चंबल में यह बीजेपी का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है।
और पढ़िए – Maharashtra: नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
ग्वालियर-चंबल में 17 विधानसभा सीटें
बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में विधानसभा की 34 सीटें आती हैं, जिनमें से कई सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं, ऐसे में बीजेपी इस वर्ग के वोटर्स को साधने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है। ऐसे में 2023 के लिए ग्वालियर चंबल में बीजेपी का यह सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। खास बात यह कि अंचल की 7 सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं, लेकिन इनमें से 6 सीटें कांग्रेस के पास हैं, जबकि एक सीट बीजेपी के पास है। ऐसे में बीजेपी यहां पूरा जोर लगा रही है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines