Maharashtra: नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Maharashtra Bhushan Award, Maharashtra news, heatsroke in maharashtra, people die by heatstroke

Maharashtra Bhushan Award: नवी मुंबई के खारघर में रविवार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 120 लोगों की तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के सीएमओ ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हीटस्ट्रोक से पीड़ित लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए खारघर के टाटा अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात करने गए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे और जो लोग भर्ती हैं उनके लिए उचित इलाज भी सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि लू की चपेट में आए लोगों का इलाज मुफ्त होगा। राज्य सरकार पीड़ितों का इलाज कराएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर मरीजों को अतिरिक्त इलाज की जरूरत है तो उन्हें विशेष अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन

सीएम शिंदे ने जानकारी दी और कहा कि कार्यक्रम में लाखों लोग आए थे। इनमें से कुछ की मौत हो गई जो काफी दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि पनवेल नगर निगम के एक उप नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों और चिकित्सा टीमों को पीड़ितों और मृतकों के रिश्तेदारों के साथ समन्वय करने और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

क्या है महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह

यह कार्यक्रम महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी के सम्मान में आयोजित किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि रविवार सुबह से ही कार्यक्रम के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया था। कार्यक्रम सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब 1 बजे तक चला था। कार्यक्रम में लाखों लोग पहुंचे थे। मैदान लोगों से भरा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान में जुटे लोगों के बैठने की व्यवस्था खुले में की गई थी।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे, अजित पवार ने पीड़ितों से अस्पताल में की मुलाकात

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। हम पीड़ितों और मृतकों के परिवार के दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उधर, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और राकांपा नेता अजित पवार ने एमजीएम कमोठे अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की। नेताओं ने एमजीएम कमोठे अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ