---विज्ञापन---

ग्वालियर में आज AAP की बड़ी रैली, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

Gwalior Aap Rally: आम आदमी पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है। कल का दिन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। क्योंकि कल ग्वालियर में पार्टी सयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर में बड़ी सभा करेंगे और इसके […]

---विज्ञापन---

Gwalior Aap Rally: आम आदमी पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है। कल का दिन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। क्योंकि कल ग्वालियर में पार्टी सयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर में बड़ी सभा करेंगे और इसके अलावा दोनों नेता रोड शो भी करेंगे। जिसमें आप पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत भी माना जा रहा है।

कल होगी बड़ी रैली

दरअसल, कल अरविंद केजरीवाल ग्वालियर में पार्टी की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के सीएम के साथ रोड शो भी करेंगे। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने इस रैली में 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। आप पार्टी की इस रैली को चुनावी अभियान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसे में अंचल के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस महारैली और रोड शो को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है।

---विज्ञापन---

वहीं पीएम मोदी के आगमन पर सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रधानमंत्री के शुभागमन के समाचार से प्रदेशभर के जनजातीय भाई-बहनों में उत्साह का वातावरण है। शहडोल की धरती से प्रधानमंत्री जी जनजातीय समुदाय के लिए विशेष सौगात देने वाले हैं। जनजातीय वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती है।’

25 जून को होने वाली थी रैली

दरअसल, इससे पहले आप पार्टी की रैली 25 जून को होने वाली थी। लेकिन तब कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी। जिसके बाद अब अब एक जुलाई को रैली आयोजित होगी। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल भी तैयारियों में जुटी है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी ने मध्य प्रदेश में सर्वे कराया है। जिसमें ग्वालियर चंबल में पार्टी को सबसे ज्यादा असरदार दिखी है। ऐसे में आप यही से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

---विज्ञापन---

ग्वालियर-चंबल सत्ता की चाबी

बता दें कि ग्वालियर चंबल अंचल को मध्य प्रदेश की सत्ता की चाबी कहा जाता है, यही वजह है कि कांग्रेस भाजपा के साथ ही अब आम आदमी पार्टी भी अंचल में जोर लगा रही है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 34 में से 26 सीटें जीती थी। लेकिन उपचुनाव में हुए फेरबदल के बाद ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी और कांग्रेस के पास 34 में से 17-17 सीटें हैं और दोनों ही 50-50 की स्थिति में है। यही वजह है कि एक ओर जहां बीजेपी और कांग्रेस अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश में लगी हुई है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी अंचल के जरिए सत्ता तक पहुंचने रास्ता तलाश रही है।

First published on: Jun 30, 2023 06:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola