MP Global Investors Summit 2023: मध्यप्रदेश के इंदौर में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राज्य सरकार इस समिट से भारी मात्रा में निवेश और युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जता रही है। समिट के शुरू होने से अब तक कुल करीब 3.45 लाख करोड़ का निवेश आया है और 4.30 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है। जानकारी के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 6654 उद्योगपति आ रहे हैं।
यह दिग्गज उद्योगपति हो सकते हैं शामिल
कार्यक्रम में दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, अडानी समूह के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, बजाज फिंसर्व के सीएमडी संजीव बजाज, गोदरेज इंडस्ट्रीज के सीएमडी नादिर गोदरेज, आइटीसी के संजीव पुरी, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के संजय सी किर्लोस्कर इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा सीएट टायर्स के अनंत गोयनका, डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, एचईजी के रवि झुनझुनवाला, जेके टायर्स के रघुपति सिंघानिया, वाल्वो ग्रुप इंडिया के कमल बाली, एस्सार लिमिटेड के प्रशांत रुईया, मेदांता समूह के डा. नरेश त्रेहान समेत अन्य दिग्गज इस समिट का हिस्सा बन सकते हैं।
सीएम बोले, हमारे यहां सिंगल टेबल सिस्टम
इस बारे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज 24 से कहा कि हमारे यहां सिंगल टेबल सिस्टम है। हम उद्योगपतियों को सभी सुविधाएं एक मंच पर प्रदान करते हैं और उनकी परेशानी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जमीन उपलब्ध है। राज्य सरकार की नीतियां बेहद सरल हैं। उन्होंने फार्मा, ऑटोमोबाइल समेत सभी सेक्टर में निवेश की उम्मीद जताई। जानकारी के मुताबिक समिट में करीब 73 देश मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इसमें 2 देशों के राष्ट्रप्रमुख और कई देशों के मंत्री आएंगे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
13 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
15 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
17 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
17 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
18 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines