MP में 'चॉकलेट' की चोरी, लड़कियों ने पलक झपकते ही कर दिया हाथ साफ, इस तरह हुआ खुलासा

gwalior news

Girls steal expensive chocolates

Chocolates Theft Girls: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। अब तक आपने गहनों, गाड़ियों, पैसों की चोरी का मामला तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने चॉकलेट की चोरी का मामला सुना है। कुछ ऐसा ही ग्वालियर में हुआ है। जहां कुछ लड़कियों ने पलक झपकते ही कीमती चॉकलेट पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

चार से पांच सौ रुपए की चॉकलेट चुराई

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां चार लड़कियां डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसी और फिर मौका देखकर पलक झपकते ही फ्रिज में रखी कीमती चॉकलेट चुरा लीं। लड़की ने एक के बाद एक 4 बार फ्रिज में से चॉकलेट चुराई। बाद में जब दुकानदार को जानकारी लगी तो उसने बताया कि चोरी हुई चॉकलेट की कीमत लगभग 4 से 5 सौ रुपये की थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

मामले का खुलासा सीसीटीवी से हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में लड़कियां चॉकलेट चुराकर उसे जींस में छुपाती नजर आ रही हैं। चोरी के बाद सभी मौके से भाग निकली। बताया जा रहा है कि यह लड़कियां डिपार्टमेंटल स्टोर के आसपास के किसी हॉस्टल की रहने वाली हैं।

वहीं चोरी की जानकारी लगने के बाद डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने जांच की बात कही है। लेकिन चोरी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।

विज्ञापन

ये भी देखें: Gwalior में 4 लड़कियों ने डिपार्टमेंटल स्टोर से फ्रिज में रखी कीमती चॉकलेट चुराई, वायरल हुआ वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ