Girls Take off Clothes in Government School: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में मोबाइल लाने के आरोप में छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए गए। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल की कुछ छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। जिससे ये पता लगाया जा सके कि कक्षा में मोबाइल फोन कौन लाया था। इसके बाद छात्राओं के परिजन आक्रोशित हो गए।
छात्राओं के परिजनों ने मल्हारगंज थाने में मामला दर्ज करवाया। शिकायत के अनुसार बड़ा गणपति इलाके में स्थित सरकारी शारदा गर्ल्स हायर सैकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक कक्षा में मोबाइल बजने के बाद लड़कियों को टाॅयलेट में ले गए और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान छात्राओं के साथ मारपीट भी की गई। स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि शिक्षक उसे टाॅयलेट में ले गए और उनके कपड़े उतरवाए।
आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
शिकायत के अनुसार न सिर्फ कपड़े उतरवाए गए बल्कि शिक्षकों ने कहा कि अगर मोबाइल लाने की बात स्वीकार नहीं की तो वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। मामले में थाने के एसआई एम धुर्वे ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर, अफेयर के शक में चौथे फ्लोर से फेंका
जानें क्या बोलीं प्रिंसिपल?
मामले में गर्ल्स हायर सैकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा जैन ने कहा कि एक कक्षा में छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पाया गया। उसके बाद उसके माता-पिता को इस बारे में बताया गया है। वहीं घटना पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाएंगे।
ये भी पढ़ेंः बाजार में शॉपिंग करने आई थी पत्नी, चाकू से अधमरा कर भाग गया पति; जानें वजह
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines