Exclusive: सोनम रघुवंशी की हरकत भांप लेतीं मां तो जिंदा होता राजा! उमा को अब हो रहा पछतावा

Uma Raghuvanshi shocking reveal about Sonam: सोनम रघुवंशी और राजा की शादी भले ही एंगेज मैरिज हो, लेकिन शादी के बाद से सोनम ने ऐसी हरकतें दिखानी शुरू कर दी थी, राजा उससे परेशान हो गया था। हालांकि बाद में मौके की नजाकत को भांपते हुए सोनम ने बात करनी शुरू कर दी थी। राजा की मां अगर समय रहते सोनम की उन हरकतों को भांप लेतीं तो आज शायद राजा जिंदा होता।

Uma Raghuvanshi shocking reveal about Sonam

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बहु सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाए।

Uma Raghuvanshi shocking reveal about Sonam: राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत के मामले में उसकी मां उमा रघुवंशी ने बहु सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उमा ने बताया कि शादी से पहले राजा ने उनसे कहा था, “सोनम मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है।” राजा ने यह भी कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहता, क्योंकि सोनम फोन पर बात करने में रुचि नहीं दिखाती थी। फोन पर बात करना भी उसे पसंद नहीं था। उमा ने जब इस बारे में सोनम से पूछा तो जवाब मिला – “मैं ऑफिस के काम में व्यस्त रहती हूं।” हालांकि सोनम ने उसके बाद बात शुरू कर दी थी। उमा का कहना है कि अगर उन्होंने समय रहते सोनम की हरकतों को समझ लिया होता तो उनका बेटा आज जीवित होता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन

शादी के पहले ही दिखने लगे थे संकेत

उमा ने बताया कि शादी से पहले वे चाहते थे कि राजा और सोनम एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। राजा सोनम को फिल्म दिखाने ले जाना चाहता था, लेकिन सोनम की मां ने यह कहते हुए मना कर दिया कि ‘हमारे यहां ऐसा नहीं होता।’शादी के बाद सोनम उनके घर में चार दिन रही और उसे एक बड़ा कमरा दिया गया था। उमा ने कहा कि चार महीने तक सोनम के व्यवहार में ऐसा कुछ नहीं दिखा,जिससे लगे कि वह ऐसा अपराध कर सकती है।

विज्ञापन

राजा सोनम के साथ बहुत खुश था

उमा ने कहा कि राजा सोनम के साथ बहुत खुश था और उसने कभी शिकायत नहीं की। सोनम के लापता होने पर शुरू में उन्हें चिंता थी कि वह किस हाल में होगी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। एक X पोस्ट में उमा के हवाले से कहा गया, “सोनम को नहीं रहना था तो नहीं रहती। मेरे बेटे की हत्या करने की क्या जरूरत थी?” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनम निर्दोष है तो उसे सजा नहीं मिलनी चाहिए। उमा ने मेघालय पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सीबीआई जांच होगी तो सच जल्द सामने आएगा।

मेघालय जाने को तैयार नहीं था राजा

उमा ने बताया कि मेघालय जाने का प्लान सोनम का था और राजा इसके लिए तैयार नहीं था। सोनम ने पहले से टिकट बुक कर ली थी, जिसके कारण राजा को जाना पड़ा। केवल जाने की टिकट बुक होना संदिग्ध है। सोनम ने उमा से फोन पर कहा था कि वे जंगल में ट्रेकिंग कर रहे हैं और यह जगह बहुत खतरनाक है तो उमा ने पूछा था, खतरनाक जगह क्यों गए? सोनम का जवाब था कि राजा झरना देखने जाना चाहता था जो अब पुलिस को साजिश का हिस्सा लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ