---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: क्या रायगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह? मिल रहे संकेत

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। दोनों पार्टियां एमपी की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

---खबर नीचे जारी है---

Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं। उनका गढ़ रायगढ़ माना जाता है, जहां कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार को उतारना चाहती है, जो जीत हासिल कर सके। इसे लेकर दिग्विजय सिंह मंगलवार को रायगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार गुना से अच्छा प्रत्याशी उतारना है, इस पर सभा में मौजूद कार्यकर्ता बोले- हुजूर आप ही लड़ लीजिए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : BJP पर बरसे कांग्रेस नेता Digvijay Singh, कहा- मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है, प्रमाण नहीं देती

पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल से चुनाव लड़े थे दिग्विजय सिंह

---खबर नीचे जारी है---

रायगढ़ से दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने भोपाल से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को हराया था। ऐसे में वे इस बार रायगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि यह लोकसभा सीट उनका गढ़ है।

क्यों मुझे राजगढ़ से भगाना चाहते हो : दिग्विजय सिंह

---खबर नीचे जारी है---

जब कार्यकर्ताओं ने कहा कि हुजूर आप चुनाव लड़िये तब उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांग पर कहा कि क्यों मुझे राजगढ़ से भगाना चाहते हो। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि हमसब लोग मिलकर संघर्ष करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में कौन उम्मीदवार रहेगा? इस सभा के बाद चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : ‘राम मंदिर ट्रस्ट किसी पार्टी का नहीं’; प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने पर छलका Digvijaya Singh का दर्द

---खबर नीचे जारी है---

कांग्रेस नेता ने बंद कमरे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह ने बंद कमरे में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मीटिंग में रायगढ़ के लिए कांग्रेस का कौन प्रत्याशी होगा, इसे लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह इस सीट से ताल ठोक सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 20, 2024 10:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola