दिग्विजय सिंह का हारी हुई सीटों पर मंथन जारी, सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति
Edited By Arpit Pandey

mp politics digvijay singh
Edited By Arpit Pandey

mp politics digvijay singh
MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रोल भी अहम रहने वाला है। दिग्विजय सिंह प्रदेश की उन सीटों का दौरा कर रहे हैं, जिन पर कांग्रेस को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। दिग्विजय सिंह अशोकनगर और मुंगावली सीट पर भी तैयारियों में जुटे हैं, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है।
दरअसल, कांग्रेस का हारी हुई सीटों पर मंथन जारी है। आज दिग्विजय सिंह अशोकनगर और मुंगावली सीट पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। खास बात यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। लेकिन दोनों विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए और उपचुनाव में बीजेपी को दोनों सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में कांग्रेस का इन दोनों सीटों पर पूरा फोकस बना हुआ है।
दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका, जनपद सदस्य, जिला पंचायत के चुने गये सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस सेवादल,महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस,आईटी सेल, NSUI सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। कांग्रेस दिग्विजय सिंह की इन बैठकों के जरिए पार्टी को मजबूत करने में जुटी है।
बता दें कि यह विधानसभा सीटें ग्वालियर-चंबल जोन में आती हैं। जहां बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी और मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव विधायक हैं। दोनों सिंधिया खेमें से आते हैं, दोनों नेता फिर से टिकट के दावेदार हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां पूरा जोर लगाती नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: