दलित सरंपच को दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, घटना के बाद छोड़ा गांव

Dalit Sarpanch Beaten by Bullies: एमपी के मुरैना में एक गांव के कुछ दबंगों ने एक दलित सरपंच की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Dalit Sarpanch tied to tree and beaten by bullies

एमपी के मुरैना में दलित सरपंच की पिटाई

Dalit Sarpanch tied to tree and beaten by bullies: एमपी के मुरैना में एक दलित सरपंच को पेड़ से बाधंकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद भयभीत सरपंच गांव छोड़कर चले गए। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कौथरकलां पंचायत के सरपंच ने गुरुवार को इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरपंच ने बताया कि पिछले 2 सालों से गुंडे उन्हें परेशान कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि वे सरपंच का पद छोड़ दें और अपना डोंगल उन्हें सौंप दें, जिसमें उनका डिजिटल सिग्नेचर और पासवर्ड है। इसके बाद जब उन्होंने गुंडों की बात मानने से इंकार कर दिया तो 3 मई को वे उसे कौथरकलां गांव के बाहरी इलाके में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई भी की।

विज्ञापन

मामले में अंबाह के एसडीओपी रवि भदौरिया ने कहा कि सरपंच की शिकायत के आधार पर दिवाकर सिंह तोमर और उसके भाई पिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसे अरेस्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गांववालों ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़ित सरपंच ने अपना सामान एक वाहन में भरा और गोहद शहर के लिए रवाना हो गया। वहीं पंचायत सचिव बलवीर सिकरवार ने बताया कि सरपंच ने मुझे बताया कि कुछ लोग उस पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसे में वह गांव छोड़कर जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ