TrendingDonald trump tariffsiran

---विज्ञापन---

MP News: PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया दमोह से गिरफ्तार

Raja Pateria: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने उनके कथित ‘मोदी को मारो’ वाले बयान के सिलसिले में उनके आवास से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। राजा पटेरिया के खिलाफ पन्ना जिले के पवई में IPC की […]

Raja Pateria: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने उनके कथित ‘मोदी को मारो’ वाले बयान के सिलसिले में उनके आवास से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

राजा पटेरिया के खिलाफ पन्ना जिले के पवई में IPC की धारा 451, 504, 505, 1(B), 505 (1), 1 (C), 506, 153, B (1) C के तहत FIR दर्ज हुई थी, संजय कुमार खरे नाम के व्यक्ति ने ये FIR दर्ज कराई थी। दरअसल, पन्ना जिले के पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक में राजा पटेरिया अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित भाषण दिया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

India China Conflict: तवांग की घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग; आर्मी चीफ, CDS और NSA होंगे शामिल

---विज्ञापन---

राजा पटेरिया ने कहा कि अगर हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें, हालांकि बाद में उन्होंने हत्या को हराना बताकर बयान को संभालने की कोशिश की।

CM बोले- पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस

राजा पटेरिया के बयान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए कांग्रेस का पीएम मोदी को मारने की बात कर रहा है। कांग्रेस का असली चेहरा अब सामने आ रहा है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का 97वां दिन, राहुल गांधी ने जीनापुर शुरू की पदयात्रा

विवाद के बाद पटेरिया ने दी सफाई

प्रधानमंत्री के हत्या वाले विवादित बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी को मानने वाला हूं, जो हत्या की बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक क्षेत्र में पराजित करने की बात कही थी।

सोमवार को दर्ज हुई थी FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने FIR के निर्देश दिए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना। उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। मैं एसपी को तत्काल FIR करवाने का निर्देश दे रहा हूं। बता दें कि राजा पटेरिया कांग्रेस को सीनियर नेता हैं। पटेरिया 1998 से 2003 तक दिग्विजय की कांग्रेस सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें


Topics:

---विज्ञापन---