पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक पर CM शिवराज का तंज, एकता से ज्यादा मुद्दा राहुल गांधी की शादी का रहा
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj rahul gandhi
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj rahul gandhi
MP Politics: बिहार की राजधानी पटना में कल 15 विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई थी। जिसमें बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी। जिसके बाद से उनका यह बयान चर्चा में बना हुआ है। वहीं इस बैठक पर सीएम शिवराज ने फिर निशाना साधा है।
ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब विपक्षी पार्टियों की बैठक पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘पटना में सारे विपक्षी इकट्ठा हुए और वहां भी विपक्षी एकता नहीं बल्कि मुख्य मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा। बैठक के बाहर लालू यादव जी बता रहे हैं तुम्हारी मम्मी बहुत शिकायत कर रही है कि तुम शादी नहीं कर रहे हो। तुम शादी कर लो दूल्हा बन जाओ, बारात में हम आएंगे। बाकी वो दूल्हा कौन है, बारात कौन है। इसका ठिकाना ही नही है।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘जब भारी बाढ़ आती है तो अपनी जान बचाने के लिए कई जीव जंतु एक पेड़ पर बैठ जाते हैं। एक ही पेड़ पर आप देखेंगे मेंढक भी है, सांप भी है, बंदर भी है क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी है। मोदी जी के समर्थन और लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है कि सब एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। अब काठ की हांडी बार-बार थोड़ी ना चढ़ती है। कितनी भी एकता कर ले कुछ भी नहीं होने वाला।’
बता दें कि सीएम शिवराज लगातार पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक पर निशाना साधते रहे हैं। इस बैठक में 15 दलों के नेता शामिल हुए थे। इसी दौरान लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: