MP की हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर, CM शिवराज शुरू किया जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan (2)
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan (2)
MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर जिले के जोबट पहुंचे, जहां से उन्होंने मध्य प्रदेश में जन सेवा अभियान के दूसरे चरण की शुरआत की है। इस अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘अब जनता को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितंबर से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का प्रथम चरण चलाया गया था, जिसमें अधिकारियों द्वारा गांव-गांव, वार्ड- वार्ड जाकर जनता के कार्य किए और पात्र लोगों को शासकीय योजनओं से जोड़ा। इस दौरान प्रदेश में 83 लाख नए हितग्राहियों के नाम विभिन्न योजनाओं में जोड़े गए।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि गाँव-गाँव जायेंगे और जनता के कार्य करेंगे। आगामी 16 से 31 मई तक पूरे प्रदेश की हर पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने 332 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किये।
लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि ‘प्रदेश की बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इस योजना में अगले माह की 10 तारीख से प्रत्येक माह बहनों को 1000 रूपये महीने उनके खातों में दिए जाएंगे। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन की राशि भी बढ़ा कर 1000 रूपए कर दी जाएगी। अब बूढ़ी सास और बहू दोनों को 1000 रूपये महीने मिलेंगे।
और पढ़िए – MP में 11 लाख 19 हजार किसानों ब्याज माफ करेगी शिवराज सरकार, इस दिन जारी होगी डिफॉल्टरों की लिस्ट
वहीं गरीब किसान पति को भी साल में 10 हजार किसान सम्मान निधि एवं किसान-कल्याण योजना से दिये जायेंगे। सरकार गरीबों को नि:शुल्क राशन, मकान, दवाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में गरीबों को मकान बनाने के लिए प्लॉट दिए जा रहे हैं।
इस दौरान सीएम शिवराज अलीराजपुर के ग्राम बड़ी खट्टाली स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम खट्टाली में गोपाल प्रजापत के निवास पहुंच कर सभी परिजन को विवाह कार्यक्रम की बधाई और शुभकामनाएं दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: