ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले एक्जिट पोल मत देखो, कर्नाटक में सरकार बनाने पर कही बड़ी बात

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

Karnataka assembly election: विपिन श्रीवास्तव। कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होने के बाद एग्जिट पोल भी जारी हो गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में एक बार फिर नजर आ रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एग्जिट पोल पर बड़ी बात कही है।

एग्जिट पोल से क्या होता है

दरअसल, ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से क्या होता है, एक्जिट पोल मत देखो, आप 13 तारीख के नतीजों का इंतजार करें। नतीजे बीजेपी की सरकार बनाएंगे।’

सिंधिया ने जमकर किया प्रचार

खास बात यह है कि कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार प्रचार किया है। उन्होंने प्रदेश में कई जनसभाएं की थी। ऐसे में चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर दिया गया उनका यह बयान अहम माना जा रहा है। हालांकि 13 मई को आने वाले नतीजो पर बीजेपी-कांग्रेस सहित देशभर की नजरें टिकी हैं।

ग्वालियर-चंबल दौरे पर सिंधिया

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गृह क्षेत्र ग्वालियर-चंबल के दौरे पर हैं। जहां आज वह ग्वालियर शहर के विकास की बैठक लेंगे। सिंधिया ने कहा कि आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है, कई और भी कार्यक्रम है, उसमें भाग लूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ