MP News: सागर जिले के खुरई में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली जुड़कर नए जोड़ों को शुभकामनाएं दी। सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बेटियों की जिन्दगी में कोई कमी नहीं रहे। बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा बेटियों की प्रगति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
बेटी को परेशानी नहीं होनी चाहिए
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘परिवार और समाज को बेटी के विवाह में कोई परेशानी न हो और विवाह संस्कार पूर्ण उल्लास आनंद के वातावरण में संपन्न हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना आरंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान खुरई सागर में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। सम्मेलन में खुरई से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी आभार व्यक्त किया।
और पढ़िए – MP की हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर, CM शिवराज शुरू किया जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण
699 जोड़ों की हुई आशीर्वाद
सीएम शिवराज ने खुरई में आयोजित परिणय-सूत्र में बंध रहे 699 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यही कामना है कि सभी नव-दम्पत्ति का जीवन सुख से बीते और सभी के जीवन में रिद्धी-सिद्धी आए। ससुराल जाने वाली बेटियाँ प्रसन्न रहे और नव विवाहित दम्पत्ति अपने आचरण और व्यवहार से दोनों परिवारों का मान-सम्मान बढ़ाएं। बेटियों की जिंदगी बदलने के लिए ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना, पढ़ाई में सहायता के कार्यक्रम तथा अन्य प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं।
और पढ़िए – CM शिवराज के अहम निर्देश, अवैध परिवहन को रोकने होगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री भूपेंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह विकास पुरूष हैं, वे खुरई सहित संपूर्ण प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सक्रिय और समर्पित रहते हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines