CM शिवराज के अहम निर्देश, अवैध परिवहन को रोकने होगा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग

CM Shivraj metting

CM Shivraj metting

MP News: मध्य प्रदेश में अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सीएम शिवराज ने सख्ती लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस मामले की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्ती से काम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

प्रक्रिया को सरल किया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि से कराए जाने वाले कार्यों की अनुमति और स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाये कि जनहित और विकास के कार्य शीघ्र पूर्ण हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की निधि का उपयोग जिलों में खेल, पर्यटन संबंधी सुविधाएं विकसित करने तथा सामुदायिक महत्व और अन्य जनोपयोगी अधो-संरचना के निर्माण में भी किया जाये।

विज्ञापन

अवैध परिवहन पर रोक लगाना जरूरी

जानकारी दी गई कि प्रदेश में अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित मानवरहित चेक गेट स्थापित किये जायेंगे। एनजीटी ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। जिला खनिज प्रतिष्ठान में साल 2015-16 से 2022-23 तक 05 हजार 657 करोड़ से अधिक की राशि संग्रहीत हुई है। इससे विभिन्न जिलों में परियोजना संचालित की जा रही हैं। बैठक में प्रतिष्ठान की राशि से जिलों में जारी कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। सीएम ने खनिज विभाग के अधिकारियों से सख्ती से काम करते हुए सभी निर्देशों को पूरा करने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ