CM शिवराज महा लक्ष्मीनारायण यज्ञ में हुए शामिल, कहा-सलकनपुर में बनेगा देवी लोक

CM Shivraj Singh Chouhan

CM Shivraj Singh Chouhan

विज्ञापन

CM Shivraj: सीएम शिवराज की गृह विधानसभा में आयोजित महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान सीएम ने जिले में होने वाले कई विकासकार्यों का घोषणा भी की है।

महिलाओं और बेटियों के लिए बनाई योजनाएं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘हमारी सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई जरूरी योजनाएं बनाई है। लाड़ली बहना योजना शुरू होने के बाद अब किसी भी महिला को अपने घर में पैसे के लिए हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। किसी भी बेटी की पढ़ाई में समस्या न हो इसके लिए मेधावी विद्यार्थी योजना बनाई गई। सीएम शिवराज ने कहा कि इंसान की सेवा ही भगवान की पूजा है। बेटियां देवी का रूप होती है इसलिए मैं हर कार्यक्रम में तिलक लगाता हूं।’

विज्ञापन

सलकनपुर में बनेगा देवी लोक

सीएम शिवराज ने कहा कि सलकनपुर में देवी लोक बनने जा रहा है। इसके लिए पूरे क्षेत्र में उत्सव मनाया जाएगा। हर घर से एक-एक ईंट लाई जाएगी, जिसका इस्तेमाल सलकनपुर देवी धाम में मंदिर बनाने के लिए किया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि सलकनपुर में देवी का ऐसा मंदिर बनेगा कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी।

बता दें कि सलकनपुर में बनने वाले देवी लोक के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि 16 मई से गांव-गांव रथ आएगा, इस रथ में एक ईंट पर स्वास्तिक का चिन्ह और मैया का नाम लिखकर भेंट कर देना, आपकी ईंट भी सलकनपुर के मंदिर में लगेगी। बता दें कि खुद सीएम शिवराज इस पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ