MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज 6 से 7 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में बीजेपी चुनावी साल में चुनावी जमावट में जुटी हुई है। हाल ही में हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनमें रूठे नेताओं को मनाने के साथ-साथ आगामी चुनाव के लिए नेताओं की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है।
बीजेपी की चुनावी जमावट का मेगा प्लान
बीजेपी ने चुनावी साल में एक ट्रिपल प्लान बनाया है। बीजेपी तीन फेरियों के जरिए वोटरों को साधने का प्रयास करेगी। जिसमें युवा, महिला के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। बीजेपी के इस ट्रिपल प्लान में तीन अभियान शामिल हैं, जो इस प्रकार है।
- विकास यात्रा
- लाड़ली बहना सम्मेलन
- जन आशीर्वाद यात्रा
बीजेपी विकास यात्रा , लाड़ली बहना सम्मेलन के बाद जन आशीर्वाद यात्रा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिलहाल राज्य के सभी जिलों में लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद वह जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकलेंगे। जिसमें बीजेपी की सरकार की योजनाओं का जिक्र होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में तीन फेरियों का संकल्प लिया है।
फिलहाल पेसा की ब्रांडिंग के लिए प्रदेश की एक तिहाई से ज्यादा विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री का प्रवास पूरा हो चुका है। जबकि अब सीएम लाड़ली बहना योजना के महासम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में चुनावी साल के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। जिसे चुनावी साल में बीजेपी का अहम अभियान माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 hr agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
3 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines