मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना कब तक चलेगी, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। मंडला में उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि लाडली बहन योजना बंद हो जाएगी। साथ ही ये भी कहा कि ऐसी पार्टियां बंद हो जाएंगी, लेकिन ये योजना कभी बंद नहीं होगी। रामनगर में आयोजित दो दिवसीय आदि उत्सव के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, आदिवासी गौरव और विकास योजनाओं से जुड़ी कई घोषणाएं की। देव मढ़िया चौगान की पूजा करने के बाद उन्होंने बैगा समुदाय से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि न हम अंग्रेजों से डरते थे, न तोपों से, ऐसा हमारा गौरवशाली अतीत रहा है।
किसानों और आदिवासियों के लिए बड़ी सौगात
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को 5 रुपए में बिजली कनेक्शन दे रही है और सोलर पंप के जरिए उन्हें बिजली बिल से राहत मिल रही है। उन्होंने घोषणा की कि अगर किसान बिजली पैदा करेंगे तो सरकार उनसे वह बिजली भी खरीदेगी। सीएम ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा 2600 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है।
ये भी पढ़ें- पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बनेगा ईवे हब, जानें क्या मिलेगा फायदा
501 जोड़ों का सामूहिक विवाह
आदि उत्सव के दौरान 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने सभी जोड़े को 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने और मेडिकल और इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा के लिए चयनित छात्रों की पूरी शिक्षा का खर्च देने की घोषणा की। सीएम ने कुल 60.62 करोड़ रुपए की लागत के 34 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 40.25 करोड़ रुपए की लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन और 20.37 करोड़ रुपए की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
सीएम ने दिया आश्वासन
मंडला में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहन योजना पर भी बड़ा बयान दिया। योजना को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि लाडली बहन योजना बंद हो जाएगी। अफवाह फैलाने वाली पार्टियां बंद हो जाएंगी, लेकिन ये योजना जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार ये बताया गया कि लाडली बहना योजना को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर रही है। कांग्रेस नेताओं ने योजना में महिलाओं के कम नाम को लेकर भाजपा और सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि इस योजना को बंद करने की तैयारी चल रही है। सीएम मोहन यादव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और योजना को जारी रखने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें- पीएम आयुष्मान योजना में किसे मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज? जानें क्राइटेरिया क्या
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines