पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बनेगा ईवे हब, जानें क्या मिलेगा फायदा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए ईवे हब का निर्माण किया जाएगा। इस हब के बनने के बाद यात्रियों सहित प्रदेश के लोगों को भी फायदा मिल सकेगा। साथ ही सरकार बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दे रही है।

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News

विज्ञापन

कितनी बनेगी ई-वे हब्स?

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने 12 ई-वे हब्स विकसित करने की डिटेल प्लान तैयार की है। बताया जा रहा है कि ये सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘आधुनिक उत्तर प्रदेश’ के विजन का एक हिस्सा है, जिसके माध्यम से राज्य के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर  होंगे 8 ई-वे हब

जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 8 ई-वे हब बनाए जाएंगे, जिनका क्षेत्रफल 81.89 हेक्टेयर होगा। अमेठी, बाराबंकी, मऊ और गाजीपुर में एक-एक हब और सुल्तानपुर और आजमगढ़ में दोनों तरफ चार हब बनाए जाएंगे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनेंगे 4 ई-वे हब

इस विजन के माध्यम से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 4 ई-वे हब बनाए जाएंगे, जिनका क्षेत्रफल 40 हेक्टेयर होगा। ये बांदा, हमीरपुर और जालौन में स्थापित होंगे। बांदा और हमीरपुर में एक-एक 10 हेक्टेयर का हब बनेगा, जबकि जालौन में दोनों तरफ 10 हेक्टेयर के दो हब बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

क्या मिलेंगी सुविधाएं

हर एक ई-वे हब में पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, EV चार्जिंग पॉइंट, शौचालय, पीने का पानी, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें, बजट होटल, थीम पार्क, लॉजिस्टिक हब, बच्चों के खेलने की जगह, हेल्थकेयर सेंटर और शैक्षणिक संस्थानों जैसी सुविधाएं भी मिलेगें। बताया जा रहा है कि इसके कारण आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ