'मध्य प्रदेश में दुनिया के कई देश करेंगे निवेश', कॉमनवेल्थ ट्रेड कॉउंसिल में CM मोहन यादव का दावा

CM Mohan Yadav in Commonwealth Trade Council: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड कॉउंसिल में कहा कि मध्य प्रदेश में दुनिया के कई देश निवेश करेंगे।

Chhattisgarh Police Naxalite Encounter in Kanker (1)

CM Mohan Yadav in Commonwealth Trade Council: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड कॉउंसिल के ट्रेड कमिश्नर के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योग, व्यापार और वाणिज्य के लिए दुनिया के कई देशों को आमंत्रण किया है। आने वाले समय में दुनिया के कई देश मध्य प्रदेश में निवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में उद्योग और व्यापार-वाणिज्य की अनुकूलताएं हैं।

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ के देशों में सूर्य की तरह है भारत

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाने का काम किया है। आज के समय में भारत दुनिया के कई देशों का मार्गदर्शक, सहयोगी और लोकप्रिय मित्र राष्ट्र है। भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली देश है। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत कॉमनवेल्थ के देशों में सूर्य की तरह ही चमककर शोभायमान है। आज के दौर में भारत कई अलग-अलग सेक्टर में लीडरशीप की भूमिका निभा रहा है। कोविड के दौर में देश के करोड़ों लोगों को फ्री में वैक्सीन देकर उनकी जिंदगी बचाने के साथ ही अनेक देश को भी वैक्सीन मुहियां करवाई।

विज्ञापन

पाकिस्तान समेत कई देशों ने की भारत की तारीफ

सीएम मोहन यादव ने कहा कि पाकिस्तान समेत कई देश भारत की तारीफ करते हैं। भारत की विश्व बंधुत्व की भावना और हो रही तरक्की को देखकर कई देश हैरान हैं। भारत में बड़े लेवल पर डिजिटल लेन-देन हो रहा है, जो कई देशों को चकित कर रहा है। भारत ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। इसमे कोई शक नहीं कि भारत आने वाले समय में अनेक सेक्टर में नंबर एक पर होगा। साथ ही स्वामी विवेकानंद की यह उक्ति सत्य सिद्ध हो जाएगी कि 21वीं सदी भारत की होगी। सीएम मोहन आगे कहा कि मध्य प्रदेश का बजट आने वाले 4 सालों में दोगना हो जाएगा। मध्य प्रदेश विकास के लक्ष्यों को जल्द से जल्द प्राप्त करने का कोशिश करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ