महाकाल के गर्भगृह में घुसे, शिवलिंग के पास बैठे; CM शिंदे के बेटे-बहू ने तोड़ा नियम! कांग्रेस ने साधा निशाना

Mahakal VIP Darshan Controversy : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने का मामला सामने आया है। एकनाथ शिंदे के बेटे और बहू ने अन्य दो लोगों के साथ महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा की।

Mahakal VIP Darshan Controversy

श्रीकांत शिंदे ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में की पूजा।

Mahakal VIP Darshan Controversy : महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के बाद विवादों में घिर गए। करीब एक साल से प्रतिबंध के बाद भी सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गुरुवार शाम को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए। इस घटना का वीडियो वायरल होते हुए हंगामा मच गया। कांग्रेस ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि जहां आम जनता घंटों लंबी कतारों में इंतजार करती है तो वहीं वीआईपी को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि एक आम भक्त को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है और घंटों इंतजार करना पड़ता है तो वहीं वीआईपी को गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति दी गई, जबकि एंट्री प्रतिबंधित है। इस पर श्रीकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर जाने पर उन्हें एलर्जी होती है। वे दर्शन नहीं करते और दूसरों को ऐसा करने से रोकते हैं।

विज्ञापन

जिला कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश

विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रतिबंधित एरिया में प्रवेश की बात स्वीकार की और मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। गणेश धाकड़ ने कहा कि किसी को भी गर्भगृह में एंट्री करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?

सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे गर्भगृह में प्रवेश कर गए। वे करीब 6 मिनट तक गर्भगृह में रहे। मंदिर समिति द्वारा महाकाल मंदिर की वेबसाइड पर अपलोड वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी और दो अन्य लोग के साथ शाम 5.38 बजे गर्भगृह में एंट्री की और फिर शिवलिंग के पास बैठकर पूजा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ