नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने ट्वीट कर दी बधाई

CM Mohan Yadav Congratulated Nayab Singh Saini: हरियाणा के पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने पर नायब सिंह सैनी को एमपी सीएम मोहन यादव ने दी बधाई।

CM Mohan yadav congratulated haryana cm

CM Mohan yadav congratulated haryana cm

CM Mohan Yadav Congratulated Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। पंचकूला में सेक्टर 5 में भाजपा दफ्तर में विधायक दल की मीटिंग में यह ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे में अब नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनने जा रहे हैं। वहीं, नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है।

विज्ञापन

सीएम मोहन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने पर नायब सिंह सैनी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे।

विज्ञापन

नायब सैनी ने कही ये बात

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने अमित शाह, एमपी के सीएम मोहन यादव का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब दोबारा डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता ने विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने का वह काम करेंगे। हम सब मिलकर हरियाणा के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए सीएम मोहन

आपको बता दें, सीएम मोहन यादव पंचकूला स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए। इसी बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ