रोनाल्डो बने राहुल तो रोजी बनी बुलबुल; अबतक 100 से अधिक लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म

Christians Converted Hindu : एमपी में ईसाइयों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से घर वापसी की। इस दौरान विहिप के नेताओं ने गंगा जल छिड़कर उन्हें मंदिर में प्रवेश कराया। आइए जानते हैं कि धर्मांतरण का क्या है पूरा मामला?

Christians converted Hindu

मध्य प्रदेश में फिर हुआ धर्म परिवर्तन।

विज्ञापन

Christians Converted Hindu : मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन का एक नया मामला सामने आया है। रोनाल्डो, राहुल तो रोजी, बलबुल बन गई। ईसाई धर्म के लोगों ने घर वापसी की और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके लिए विधिवत हिंदू रीति-रिवाज से सभी की घर वापसी कराई गई। अबतक विश्व हिंदू परिषद ने 100 से अधिक लोगों की घर वापसी कराई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गुरुवार को धर्म परिर्वतन कराया गया, जहां पांच ईसाइयों ने हवन पूजन की। इस दौरान इन लोगों के ऊपर गंगा जल छिड़का गया और फिर उन्हें मंदिर में प्रवेश कराया गया। इन्होंने अपने हाथों में कलावा बांधकर हिंदू धर्म अपना लिया।

Advertisment

धर्मांतरण के बाद नाम भी बदला

धर्म परिवर्तन के बाद इन लोगों का नाम भी बदला गया। रोनाल्डो ईसाई अब राहुल, रोजी अब बुलबुल, मैरी अब ऊषा, रुही अब रितु, एंजल अब आर्यन कहलाएंगे। धर्मांतरण की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मीडिया के लोग मंदिर पहुंच गए।

विज्ञापन

पहले से श्रीराम के भक्त हैं राहुल

धर्मांतरण के बाद रोनाल्डो से बने राहुल ने कहा कि वे पहले से ही श्रीराम के भक्त हैं। उन्होंने धर्मांतरण के लिए विहिप नेताओं से संपर्क साधा था। राहुल ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि उनके पूर्वजों ने कब ईसाई धर्म अपना लिया था, लेकिन अब उन लोगों ने घर वापसी कर ली।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं धर्म परिवर्तन

विज्ञापन

इंदौर में धर्मांतरण का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले 28 जून को एक साथ 30 मुसलमानों की घर वापसी कराई गई थी। इन लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में ही ईश्वर के सामने हिंदू धर्म अपनाया था। वहीं, 18 जुलाई को भी 18 मुस्लिम लोगों ने इसी मंदिर में धर्म परिवर्तन किया था। तीन महीने पहले मंदसौर और खजराना के 8 मुसलमान हिंदू धर्म में शामिल हुए थे। मुसलमान के धर्मांतरण वाले मंदिर में इस बार पांच ईसाइयों ने हिंदू धर्म में वापसी की।

जानें विहिप नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन

इसे लेकर विहिप नेता संतोष शर्मा का कहना है कि अबतक 100 से अधिक लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है। खजराना मंदिर में मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के बाद इन लोगों की घर वापसी कराई गई। मुस्लिम हो या ईसाई, जो लोग हिंदू धर्म को अपनाना चाहते हैं, उन्हें पूजा हवन और शुद्धिकरण के बाद समानत धर्म में वापसी कराया जा रहा है। हिंदू रीति रिवाज के तहत ही घर वापसी कराई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ