मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच को और तेज कर दिया है. अब एजेंसी घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए 80 किलो वजन वाले एक डमी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे ये समझने की कोशिश होगी कि जिस तरह की कहानी आरोपी पक्ष बता रहा है, वो घटनास्थल और मौजूदा सबूतों से मेल खाती है या नहीं. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरीबाला सिंह को भोपाल स्थित घर ले जाया जाएगा, जहां ट्विशा 12 मई की रात मृत पाई गई थीं. जांच एजेंसी दोनों से घटनास्थल पर उस रात की पूरी घटना को दोबारा क्रिएट करने के लिए कहेगी.
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: 20 लाख के शेयर, आखिरी कॉल और… CBI ने पूछे ट्विशा की मौत से जुड़े ये 3 सवाल
CBI किन दावों की करेगी पुष्टि?
बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह ने जांचकर्ताओं से कहा है कि उन्होंने ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा था, जबकि उनकी मां गिरीबाला सिंह ने गले में बंधी गांठ खोली थी. इसी दावे की सच्चाई परखने के लिए सीबीआई 80 किलो के डमी का इस्तेमाल करेगी. एजेंसी ये भी जांचेगी कि क्या आरोपी ने जो परिस्थिता बताई है, वो सच में मुमकिन थी भी है या नहीं. जांच के दौरान उस बेल्ट की भी जांच की जाएगी, जिससे कथित तौर पर ट्विशा ने फांसी लगाई थी. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि बेल्ट कितना वजन सहन कर सकती थी और क्या घटनास्थल की परिस्थितियां आरोपी के बयान से मेल खाती हैं.
मामले की जांच जारी
इस बीच, सीबीआई ने हाल ही में पूर्व जिला जज और ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद हुई. वहीं समर्थ सिंह पहले से ही जांच एजेंसी की हिरासत में हैं. दोनों को अदालत ने 2 जून तक सीबीआई रिमांड में भेजा है. मामले में ट्विशा के परिवार ने दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी के अलावा शरीर पर बाकी चोटों का भी उल्लेख किया गया था, जिसके बाद मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया. बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई. सीबीआई अब दोनों आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी का मानना है कि घटनास्थल पर किया जाने वाला ये डमी टेस्ट केस की कई अहम कड़ियों को साफ कर सकता है.
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के 3 चौंकाने वाले सच, समर्थ सिंह ने खोले कई राज, बताया कैसे थे रिश्ते?
संबंधित खबरें
यात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
8 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines