Twisha Sharma Case: 20 लाख के शेयर, आखिरी कॉल और... CBI ने पूछे ट्विशा की मौत से जुड़े ये 3 सवाल

भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI की जांच लगातार गहराती जा रही है. एजेंसी अब 20 लाख के शेयर विवाद, आखिरी फोन कॉल, CCTV फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड्स की पड़ताल कर रही है. मामले में सास गिरीबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई नए सवाल सामने आए हैं.

Twisha sharma Case
1 / 7
Credit: News24

विज्ञापन

20 लाख के शेयर विवाद पर फोकस

20 लाख के शेयर विवाद पर फोकस2 / 7

भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत अब देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली है. एजेंसी अब मौत से पहले के हर मिनट की डिजिटल और फॉरेंसिक जांच कर रही है.

विज्ञापन

CBI की कस्टडी में सास

CBI की कस्टडी में सास3 / 7

CBI ने कई घंटों की पूछताछ और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच के बाद ट्विशा शर्मा की सास गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी को शक है कि सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी. इससे पहले पति समर्थ सिंह भी हिरासत में लिया जा चुका है.

40 मिनट की टाइमलाइन सबसे अहम

40 मिनट की टाइमलाइन सबसे अहम4 / 7

CBI उस 40 मिनट की टाइमलाइन पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है, जब ट्विशा कथित तौर पर घर की टैरेस जिम एरिया में गई थीं. एजेंसी CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और इंटरनेट एक्टिविटी को जोड़कर पूरी घटना को दोबारा तैयार कर रही है.

विज्ञापन

CCTV फुटेज पर उठे सवाल

CCTV फुटेज पर उठे सवाल5 / 7

जांच एजेंसियां ये भी देख रही हैं कि आखिर कुछ CCTV क्लिप्स ही सार्वजनिक क्यों हुईं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या जरूरी फुटेज गायब की गई या उसमें बदलाव किया गया. इसी पहलू को लेकर डिजिटल फॉरेंसिक टीम अलग से जांच कर रही है.

व्हाट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्ड जांच के दायरे में

व्हाट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्ड जांच के दायरे में6 / 7

CBI ट्विशा शर्मा और उनके परिवार के बीच हुई कई महीनों की बातचीत और व्हाट्सऐप चैट्स की भी जांच कर रही है. परिवार का दावा है कि ट्विशा लगातार मानसिक प्रताड़ना और घरेलू तनाव की बात कर रही थीं. एजेंसी अब आखिरी कॉल्स और डिजिटल चैट्स का विश्लेषण कर रही है.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी विवाद भी जांच में शामिल

प्रेग्नेंसी विवाद भी जांच में शामिल7 / 7

ट्विशा शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उन पर प्रेग्नेंसी को लेकर दबाव बनाया गया था. CBI मेडिकल रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि ये समझा जा सके कि क्या इस विवाद का मामले से कोई संबंध था. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन