Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के 3 चौंकाने वाले सच, समर्थ सिंह ने खोले कई राज, बताया कैसे थे रिश्ते?

ट्विशा शर्मा केस की जांच CBI ने अपने हाथों में ले ली है। वहीं आरोपी पति समर्थ सिंह रिमांड पर है और भोपाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बीते दिन समर्थ से 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उसने ट्विशा के बारे में चौंकाने वाले सच बताए।

Twisha Sharma Case
1 / 5

समर्थ सिंह ने दावा किया कि उसकी ट्विशा के साथ बहस और लड़ाई होती थी, लेकिन उसने कभी ट्विशा पर हाथ नहीं उठाया। वह पिता बनना चाहता था, लेकिन ड्रग्स लेने की आदत के कारण ट्विशा को बच्चा नहीं चाहिए था। इसलिए वह तनाव में थी।

विज्ञापन

ट्विशा ने मर्जी से गर्भपात कराया

ट्विशा ने मर्जी से गर्भपात कराया2 / 5

समर्थ ने दावा किया कि ट्विशा ने अपनी मर्जी से गर्भपात करवाया है। ट्विशा के काफी कहने पर वे दोनों डॉक्टर निधि नागर के पास गए थे, जहां दवाई लेकर गर्भपात कराया गया। पुलिस चाहे तो मेडिकल रिकार्ड और डॉक्यूमेंट चेक कर सकती है, सब क्लीयर हो जाएगा।

विज्ञापन

बाईपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थी

बाईपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थी3 / 5

समर्थ ने दावा किया है कि ट्विशा बाईपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त थी। इसलिए अकसर उसके मूड स्विंग होते थे। अचानक व्यवहार बदल जाता था। वह उसके मूड को ठीक करने के लिए उसे बाहर घुमाने ले जाता था। अकसर वे डिनर पर भी जाते थे, लेकिन ट्विशा अग्रेसिव होती थी।

CBI की जांच शुरू, दर्ज की FIR

CBI की जांच शुरू, दर्ज की FIR4 / 5

बता दें कि ट्विशा शर्मा केस की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है और औपचारिक रूप से एफआईआर भी दर्ज कर ली है। नई एफआईआर भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज एफआईआर को री-रजिस्टर करते हुए की गई है। सीबीआई ने भोपाल पुलिस से केस फाइल ले ली है।

विज्ञापन

ट्विशा केस की जांच नए सिरे से होगी

ट्विशा केस की जांच नए सिरे से होगी5 / 5

सीबीआई की स्पेशल क्राइम यूनिट (दिल्ली) की टीम में मध्य प्रदेश यूनिट के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम को बतौर जांच अधिकारी (आईओ) डिप्टी पुलिस अधीक्षक निशु कुशवाहा लीड करेंगे। टीम अब केस की नए सिरे से जांच करेगी और नए सिरे से साक्ष्य जुटाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन