हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने दाखिल की 636 पन्नों की चार्जशीट, पति समर्थ और सास गिरिबाला पर लगे संगीन आरोप; जानें कब क्या हुआ?

Twisha Sharma Case: ट्विशा के परिजनों ने 17 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया था. 20 मई को परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद मामले की CBI जांच का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन
Photo: AI

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए भोपाल की CBI अदालत में 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 108 और 3(5) के साथ दहेज रोधी अधिनियम की धाराएं 3 और 4 लगाई गई हैं. मामले में दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोपों की जांच हुई है. चार्जशीट के बाद अब समर्थ सिंह और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

सगाई के ठीक एक साल बाद मिला ट्विशा का शव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा में रहने वालीं 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की सगाई 12 मई 2025 समर्थ के साथ हुई थी. इसके बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने वकील समर्थ सिंह से शादी की और शादी के बाद भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ससुराल में रहने लगीं. ट्विशा शर्मा के माता-पिता को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सगाई के ठीक एक साल बाद 12 मई 2026 को उनकी बेटी का शव भोपाल स्थित ससुराल में मिला. इसके बाद ट्विशा के माता-पिता ने दामाद समर्थ और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ट्विशा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें: मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस Hayden Panettiere का निधन, 37वें बर्थडे से 5 दिन पहले गई हसीना की जान

विज्ञापन

पुलिस जांच से CBI तक पहुंचा मामला

ट्विशा की मौत के बाद पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया. 15 मई को रिटायर हुईं जिला जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ के खिलाफ FIR दर्ज की गई. बाद में मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय SIT गठित की गई. इस बीच भोपाल की अदालत ने गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी, जबकि उस समय समर्थ फरार था.

ट्विशा के परिवार ने की थी CBI जांच की मांग

ट्विशा के परिजनों ने 17 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया था. 20 मई को परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद मामले की CBI जांच का आश्वासन दिया गया. इसी दौरान दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग वाली याचिका भी अदालत ने खारिज कर दी. उधर, फरार चल रहे समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने 22 मई, 2026 को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: बवाना, शाहदरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18 अगस्त को रहेगा पावर कट! चेक करें कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola