मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस Hayden Panettiere का निधन, 37वें बर्थडे से 5 दिन पहले गई हसीना की जान

Hayden Panettiere Passes Away: मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है. हेडन पैनेटीयर ने महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Hayden Panettiere

Hayden Panettiere. image credit- social media

विज्ञापन

Hayden Panettiere Passes Away: हॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है. हेडन पैनेटीयर ने महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. हेडन पैनेटीयर की मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

रिप्रेजेंटेटिव ने की निधन की पुष्टि

‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसे शोज से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली भिनेत्री हेडन पैनेटीयर के निधन की पुष्टि हेडन पैनेटीयर के रिप्रेजेंटेटिव ने ABC न्यूज को दिए एक बयान में की है. गौरतलब है कि अभी तक हेडन के निधन की वजह भी सामने नहीं आई है. साथ ही उनकी मौत से जुड़ी जानकारी भी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

विज्ञापन

21 अगस्त को था बर्थडे

बता दें कि महज पांच दिन बाद हेडन पैनेटीयर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली थीं. अपने 37वें जन्मदिन से पहले हेडन का निधन हो गया. 21 अगस्त को अभिनेत्री का बर्थडे होता है. जानकारी की मानें तो, हेडन के रिप्रेजेंटेटिव ने एक बयान में कहा है कि हमें बहुत दुख के साथ हमारी प्यारी हेडन के दुखद निधन की सूचना देनी पड़ रही है.

चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत

साथ ही उन्होंने हेडन को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया, जिन्होंने अपने आस-पास के लोगों और अपना काम देखने वाले दर्शकों के जीवन में बेशुमार खुशियां भरी थीं. हेडन पैनेटीयर की बात करें तो उन्होंने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था और बाद में उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई.

मिली खूब पॉपलैरिटी

इसके अलावा हेडन को साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘हीरोज’ में क्लेयर बेनेट के किरदार से खूब पॉपलैरिटी मिली थी. बाद में उन्होंने म्यूजिकल ड्रामा ‘नैशविले’ में जूलियट बार्न्स का रोल निभाया, जिसे उन्होंने 2012 से 2018 तक किया था. वहीं, अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो हेडन की फिल्मों में ‘रिमेंबर द टाइटन्स’, ‘रेजिंग हेलेन’, ‘आइस प्रिंसेस’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

‘दिस इज मी- अ रेकनिंग’ बुक

इसके अलावा हेडन ‘आई लव यू, बेथ कूपर’, ‘स्क्रीम 4’ और ‘स्क्रीम VI’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. साथ ही वो टेलीविजन फिल्म ‘अमांडा नॉक्स’ में भी नजर आई थीं. इसके अलावा उनकी किताब ‘दिस इज मी- अ रेकनिंग’ मई में रिलीज हुई थी, लेकिन अब हेडन हमारे बीच नहीं रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ