Delhi Power Cut Alert: बवाना, शाहदरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18 अगस्त को रहेगा पावर कट! चेक करें कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल
Delhi Mein 18 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 18 अगस्त 2026 को बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसका आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल BSES के BYPL और Tata Power-DDL द्वारा जारी कर दी गई है. जानिए आपका एरिया भी क्या इस लिस्ट में शामिल है या नहीं?
Written By: Azhar Naim|Updated: Aug 17, 2026 14:19
Edited By : Azhar Naim|Updated: Aug 17, 2026 14:19
Share :
दिल्ली में 18 अगस्त को कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES/TATA)
---विज्ञापन---
राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से BSES और Tata Power-DDL द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग इलाकों में बिजली रखरखाव का कार्य किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए बिजली डिस्कॉम कंपनी बिजली लाइन को पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में ये मेंटेनेंस कार्य कर रही है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्रभावित इलाकों में कई जरूरी कार्य किए जाते हैं, जिसकी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल संबिधित बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा जारी कर दी जाती है. BSES और Tata Power-DDL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and Tata Power-DDL on :- 18-08-2026) दिल्ली के कई इलाकों में घंटों शटडाउन रहेगा. आइए जानते हैं क्या आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं और कितनी देर बिजली सप्लाई बाधित रहने वाली है.
BSES के BYPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का असर पटेल नगर डिविजन के तहत प्रेम नगर-बलजीत नगर, ब्लॉक T-पंजाबी बस्ती-बलजीत नगर और ब्लॉक F-पंजाबी बस्ती-बलजीत नगर में रहेगा. वहीं करावल नगर डिविजन के विलेज-सभापुर-सोनिया विहार और कौशलपुरी-चावला फार्म-सोनिया विहार क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी. इसके अलावा, कड़कड़डूमा डिविजन के अंतर्गत विश्वास नगर एक्सटेंशन-शाहदरा तथा अर्जुन नगर ईस्ट-शाहदरा के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.
वहीं, Tata Power-DDL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की बात करें, तो मंगोलपुरी डिविजन में भल्ला फैक्ट्री HGI लेबर कॉलोनी का हिस्सा और कृष्ण विहार में शटडाउन जारी रहेगा. इसके साथ ही, बवाना डिविजन सुल्तानपुर गांव, पूठ गांव का हिस्सा और महावीर विहार कॉलोनी का हिस्सों में भी बिजली कटौती देखने को मिलेगी. इसके अलावा शालीमार बाग डिवीजन भी प्रभावित रहेगा, इसके अंतर्गत प्रधान एन्क्लेव का हिस्सा और खड्डा कॉलोनी ओ/डी का हिस्सा और मॉडल टाउन डिवीजन के मुखर्जी नगर में भी बिजली कटौती देखने को मिलेगी.
---विज्ञापन---
देखें शेड्यूल
BSES-BYPL
Tata Power-DDL
---विज्ञापन---
कितने देर कटेगी बिजली?
यह रखरखाव शटडाउन अलग-अलग समय स्लॉट में किया जाएगा. BYPL के अंतर्गत पटेल नगर के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. करावल नगर डिवीजन के इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. कड़कड़डूमा डिवीजन से जुड़े इलाकों में शटडाउन का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
वहीं Tata Power-DDL on वाले क्षेत्रों की बात करें, तो मंगोलपुरी डिवीजन में सुबह 10:30 और 11 बजे से 12:30 और 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा. वहीं, बवाना डिविजन सुल्तानपुर गांव, पूठ गांव में 6 घंटे बिजली सेवाएं बंद रहेंगी, इस इलाके में सुबह 10 बजे से कार्य शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है. वहीं बवाना के कृष्ण विहार में 4 घंटे के लिए पावर कट रहेगा, जो कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है. मॉडल टाउन की बात करें, तो मॉडल टाउन डिवीजन की तो मुखर्जी नगर में कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा और शालीमार बाग के प्रधान एन्क्लेव में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक काम चलेगा वहीं, खड्डा कॉलोनी में सुबह 11:00 से 1 बजे तक बिजली सेवाएं बाधित रहेंगी.
---विज्ञापन---
शटडाउन के समय कौन सा काम होगा?
बिजली कटौती के दौरान बिजली नेटवर्क के अपग्रेडेशन और मीटर बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा. कई इलाकों में स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट (Smart Meter Replacement) डीटी मीटर एवं सीटी रिप्लेसमेंट (Dt Meter / CT Replacement) का काम किया जाएगा. साथ ही, कुछ इलाकों में Ht ABC इंस्टॉलेशन का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work Ht ABC Installation), खराब एसेट (Dt) को ठीक करना/बदलना (Faulty Asset Rectification Dt Replacement), मलाड स्कीम के लिए प्रोजेक्ट वर्क (Project Work For Malad Scheme), लोड कम करने के लिए Dt की क्षमता बढ़ाना (Load Mitigation Dt Augmentation), खराब एसेट नेटवर्क चार्जिंग को ठीक करना ( Faulty Asset Rectification Network Charging), Dt चार्जिंग का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work Dt Charging), Rmu और Dt चार्जिंग का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work Rmu & Dt Charging) का कार्य किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका घर में इन एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि मेंटेनेंस कार्य के शुरू होने से पहले आप कुछ जरूरी कार्य निपटाले, ताकि आपको परेशान न होना पड़े. निर्धारित बिजली कटौती से पहले पानी की टंकी भर लें और जरूरी बिजली उपकरणों जैसे मोबाइल, इन्वर्टर को चार्ज कर लें. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई दोबारा बहाल हो जाए, तो तुरंत फ्रिज, एसी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके भारी बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित बिजली डिस्कॉम कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें.
---विज्ञापन---
BSES- WhatsApp हेल्पडेस्क 8745999808 पर संपर्क करें या टोल-फ्री 24/7 हेल्पलाइन 19122 पर कॉल करें.
हिंदी न्यूज़/प्रदेश/दिल्ली/Delhi Power Cut Alert: बवाना, शाहदरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18 अगस्त को रहेगा पावर कट! चेक करें कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल