मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नलखेड़ा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार बारिश के पानी से उफन रहे नाले में समा गई. इस भीषण हादसे में कार सवार ओडिशा के एक ही परिवार के 7 सदस्यों और मध्य प्रदेश निवासी कार चालक समेत कुल 8 लोगों की जान चली गई. नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ. ओडिशा से आए श्रद्धालु कार में सवार होकर दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में भारी बारिश की वजह से नाला उफान पर था और कार अनियंत्रित होकर सीधे तेज बहाव में गिर गई.
हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. केंद्र सरकार और प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
अंदर से लॉक थी गाड़ी, किसी को नहीं मिला बचने का मौका
आगर मालवा के एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि घटना देर रात करीब 1:30 से 3 बजे के बीच की है. सूचना मिलने पर जब पुलिस और प्रशासन की टीम ने नाले में डूबी कार को बाहर निकाला, तो अंदर 8 शव मिले. हादसे में कार में सवार सभी लोग पानी में डूब गए. मृतकों में 3 मासूम बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं. गाड़ी अंदर से पूरी तरह लॉक थी, जिस वजह से कोई भी बाहर नहीं निकल सका. गाड़ी की तलाशी लेने पर मिले एक पहचान पत्र से स्पष्ट हुआ कि मृतक ओडिशा के रहने वाले थे.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रवींद्र बोयत ने बताया कि ड्राइवर की पहचान श्याम सुंदर कुमार के रूप में हुई है. चूंकि परिवार बाहर से आया था, इसलिए उन्हें रपटे पर पानी के तेज बहाव और खतरे का सही अंदाजा नहीं हो पाया. पुलिस के अनुसार मौके पर बैरिकेड्स और रोशनी की व्यवस्था थी, फिर भी भारी बारिश के चलते यह हादसा हो गया.प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
मृतकों में 3 मासूम बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल
भुवनेश्वर में अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान शिवप्रसाद बेहरा (43), रोजालिन बेहरा (34), रीतारानी बेहरा (36), ज्ञानेंद्र बेहरा (40), साई स्वर्ण प्रभा बेहरा (6), कृष्णा राजबीर (13) और साई स्वस्तिक बेहरा (10) के रूप में हुई है. वहीं मध्य प्रदेश के रहने वाले चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है.
शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया पूरा परिवार
भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास ने कहा, “विनोद बेहरा का परिवार बुधवार रात महाकाल मंदिर दर्शन के लिए मध्य प्रदेश रवाना हुआ था. परिवार में उनका बेटा, बहू, पोते-पोतियां, बेटी, दामाद और एक अविवाहित बेटी शामिल थे. जिस अविवाहित बेटी की जल्द ही शादी होने वाली थी, वह भी इस यात्रा में साथ थी.” मेयर ने बताया कि योजना के मुताबिक परिवार को सोमवार को वहां से निकलकर मंगलवार तक भुवनेश्वर लौटना था, लेकिन इस भीषण हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस रिपोर्ट में परिवार के सभी सदस्यों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मेयर सुलोचना दास ने कहा कि स्थानीय जिला कलेक्टर कार्यालय और मुख्य सचिव के दफ्तर से लगातार समन्वय बनाया जा रहा है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जताया शोक
इस दर्दनाक घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मध्य प्रदेश में हुए हादसे में ओडिया पर्यटकों की मौत की खबर से वे बेहद दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मध्य प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराएं और सभी पार्थिव शरीरों को पूरे सम्मान के साथ ओडिशा वापस लाएं. ओडिशा परिवार निदेशालय के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) प्रीतीश पांडा ने बताया कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश प्रशासन के लगातार संपर्क में है. ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने मध्य प्रदेश के अपने समकक्ष अधिकारी से बातचीत की है और पीड़ितों के शवों को जल्द से जल्द उनके गृह राज्य वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है.
मुंडन कराने जा रहे 8 लोगों की मौत, क्रूजर और ट्रक की जोरदार टक्कर, MP के सीधी में हादसा
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
16 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines