मुंडन कराने जा रहे 8 लोगों की मौत, क्रूजर और ट्रक की जोरदार टक्कर, MP के सीधी में हादसा

MP Accident News: क्रूजर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 8 लोगों की जान चली गई। घायलों की हालत नाजुक है और उन्हें रेफर कर दिया गया है। हादसा मध्य प्रदेश के सीधी में हुआ, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Cruiser Truck Collision in Madhya Pradesh

आमने-सामने की टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए।

Road Accident in Sidhi Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा क्रूजर और ट्रक की टक्कर से हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। 5 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और 9 गंभीर घायलों को रीवा अस्पताल रेफर किया गया है। क्रूजर में करीब 22 लोग सवार थे, जिसकी टक्कर ट्रक से सामने से हुई। हादसे का शिकार हुए लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए मैहर मंदिर जा रहे थे कि रास्ते में ही अनहोनी हो गई। हादसा सीधी जिले के बहरी मार्ग पर उपनी गांव के समीप देररात करीब 2 बजे हुआ।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ