---विज्ञापन---

250KM स्पीड बनी 2 दोस्तों का ‘काल’, मातम में कैसे बदलीं बर्थडे की खुशियां? पढ़ें मुंबई के BMW एक्सीडेंट की कहानी

Mumbai BMW Accident: मुंबई में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ने 2 घरों के चिराग बुझा दिए और जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसा इतना खौफनाक था कि BMW कार के परखच्चे उड़ गए।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बीती रात तेज रफ्तार ने इतना खौफनाक मंजर दिखाया कि बर्थडे पार्टी का जश्न एक झटके में मातम में बदल गया। जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे दोस्तों ने मुंबई-बड़ौदा हाईवे पर 250 किलोमीटर की स्पीड से BMW दौड़ाई। स्पीड तेज होने के कारण बैलेंस बिगड़ा और कार डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पिचक गई। कार का इंजन तक निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा।

हादसे में बर्थडे ब्वॉय की भी हुई मौत

हादसे में कार सवाल 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं कार चला रहा युवक घायल हुआ। मृतकों की पहचान मुंबई के ही बांद्रा निवासी योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। BMW के मालिक अंगद को कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था ओर शनिवार शाम को अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर (पश्चिम) में योगेश का बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर एक्सप्रेसवे पर निकल गए।

---विज्ञापन---

हाई स्पीड ड्राइविंग का वीडियो बनाया

पुलिस को अनुसार, जांच करने पर 9000 रुपये का बिल मिला है। वहीं युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने पर एक वीडियो मिला, जिसे उन्होंने हादसे से कुछ देर पहले ही कार को 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया था। पुलिस को शक है कि युवकों ने टशन में आते हुए स्टंट करने के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाई और दुनिया को अपना स्टंट दिखाने के लिए वीडियो बनाया, लेकिन यह स्टंट उनकी जान को महंगा पड़ गया।

कंक्रीट के बैरिकेड से टकराकर उछली

पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित करने के लिए जगह-जगह पर कंक्रीट के बैरिकेड लगे हैं। तेज रफ्तार में ड्राइविंग करते समय बैरिकेड से बचने की कोशिश की गई, जिससे कार से कंट्रोल छूट गया और कार एक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार उछल गई और डिवाइडर के 2 हिस्सों के बीच जाकर गिर गई। एक चश्मदीद ने हादसा होते हुए देखा और बताया कि 2 से 3 बजे के बीच वह एक्सप्रेसवे पर टहल रहा था कि हादसा हुआ।

---विज्ञापन---

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई हादसे की कहानी

चश्मदीद ने हाई स्पीड कार 2 बार उसके पास से गुजरी, लेकिन तीसरी बार में उसने जोरदार टक्कर की आवाज सुनी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तो कार पलटी हुई थी। एक युवती दूर पड़ी हुई थी और युवक का सिर फटा हुआ था। एक युवक कार के अंदर फंसा था। कार चकनाचूर हो चुकी थी। उसने ही हादसे की जानकारी पहले एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम को दी, जिन्होंने मौके पर आकर पुलिस को फोन कराया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी जुट गई थी।

First published on: Jun 22, 2026 09:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola