अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर बुरी तरह भड़क गए. रीवा-कोलकाता-भोपाल फ्लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा ने मंच से ऐसा तीखा बयान दे दिया, जिसने मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. कार्यक्रम में जब पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट और उससे गाड़ियों को होने वाले नुकसान पर चर्चा हुई तो सांसद ने एथेनॉल मिश्रण का पुरजोर बचाव किया. विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में सवाल दागा- “क्या तुम्हारे बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल आएगा?” सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘BJP को खुश ना करें…’, शशि थरूर को राहुल गांधी पर बयान को लेकर केसी वेणुगोपाल की नसीहत
एथेनॉल मिश्रण क्यों जरूरी? सांसद ने गणित समझाया
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर हो रहे विरोध पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में पेट्रोल का उत्पादन सीमित है, ऐसे में एथेनॉल मिश्रण जरूरी है. देश में पेट्रोल की कमी और आयात का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का केवल करीब 20 फीसदी तेल ही खुद पैदा कर पाता है. बाकी 80 फीसदी जरूरत के लिए हमें दूसरे देशों से तेल खरीदना पड़ता है. ऐसे में देश की आत्मनिर्भरता और मांग को पूरा करने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना बेहद जरूरी है.
गाड़ियों को नुकसान की बात को बताया अफवाह
सांसद जनार्दन मिश्रा ने उन आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल इस्तेमाल करने से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स और मैकेनिकों का स्पष्ट मानना है कि एथेनॉल मिश्रण से वाहनों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है.
सांसद के इस विवादित और तल्ख बयान के सामने आने के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्ष इसे जनता का अपमान बता रहा है, वहीं देखना होगा कि बीजेपी इस पर क्या सफाई देती है.
कांग्रेस के बाद सपा ने क्यों जारी किया अपने सांसदों के लिए 3 दिन का व्हिप? जानें क्या है रणनीति
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines