Shivraj Chauhan Both Son Wedding: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के घर में शादी की शहनाई बजने वाली है। तैयारियां जोरो-शोरों से चली रही हैं। जी हां, उनके दोनों बेटों की शादी है। उनके घर में 2 बहुएं आने वाली हैं। मंत्री शिवराज आजकल बेटों की शादी की तैयारियों और मेहमानों को दावत का बुलावा देने में बिजी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों को न्योता दे चुके हैं। बीते दिन उन्होंने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें शादी में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी शादी का इन्विटेशन दिया।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस की ‘नैया’ कैसे होगी पार? न्यूज24 के Manthan कार्यक्रम में खुलकर बोले कन्हैया कुमार
साल 2024 को हुई दोनों भाइयों की सगाई
बता दें कि शिवराज चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय हरियाणा के दामाद बनेंगे। वे अमानत बंसल से शादी करेंगे, जबकि छोटा बेटा कुणाल अपनी बचपन की दोस्त और बेस्ट फ्रेंड रिद्धि जैन से शादी कर रहा है। कार्तिकेय की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली के एक होटल में और कुणाल की सगाई 23 मई 2024 को भोपाल में हुई थी। कार्तिकेय की शादी 5-6 मार्च को राजस्थान के उदयपुर में होगी। वहीं कुणाल की शादी वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को भोपाल में ही होगी। दोनों की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और बिजनेसमैन शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी से केस का कनेक्शन
अग्रवाल समाज की बेटियां अमानत और रिद्धि
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, शिवराज चौहान की दोनों बहुएं अमानत और रिद्धि अग्रवाल समाज की बेटियां हैं। रिद्धि भोपाल की निशांत कॉलोनी में रहती है और भोपाल के मशहूर डॉ. इंदरमल जैन की पोती हैं। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन हैं। रिद्धि और कुणाल बचपन के दोस्त हैं और अमेरिका में साथ-साथ कोर्स कर चुके हैं। वहीं कार्तिकेय की दुल्हन अमानत शू कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी है। मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में MSC की है।
यह भी पढ़ें:Manthan 2025: दिल्ली की रेस में कहां खड़ी है कांग्रेस? संदीप दीक्षित के साथ News 24 की खास बातचीत
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines