Manthan 2025 Kanhaiya Kumar
विज्ञापन

कांग्रेस की ‘नैया’ कैसे होगी पार? न्यूज24 के Manthan कार्यक्रम में खुलकर बोले कन्हैया कुमार

Kanhaiya Kumar Interview: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस की नैया कैसे पार होगी? इस पर कन्हैया कुमार ने खुलकर अपनी बात रखी। वे दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और पिछले साढ़े 3 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

Kanhaiya Kumar Interview in Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES शिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में चल रहे News24 के ‘मंथन’ कार्यक्रम में आज कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शिकरत की। कन्हैया कुमार  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के AICC प्रभारी प्रभारी हैं। कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है। आज News24 के संवाददाता मानक गुप्ता के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं।

भाजपा संख्याबल के आधार पर चुनाव जीती, लेकिन लोकतंत्र को बचाने में अभी जीत नहीं हुई है। मोदी जी का एक पैरा नीतीश और दूसरा चंद्रबाबू नायडू के हाथ में है। दोनों कब पांव छोड़ देंगे पता भी नहीं चलेगा। प्रचार भी राजनीति का ही एक हिस्सा है, इसलिए वे कांग्रेस के लिए जी जान से प्रचार करेंगे। वैसे इस बार दिल्ली चुनाव में सभी के घोषणा-पत्र एक जैसे हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। आइए सुनते हैं कि कन्हैया कुमार क्या कह रहे हैं…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ