Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक आ चुके हैं जिसके लिए पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी गई हैं। जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है वहीं कांग्रेस लोगो के रोष को आवाज देने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है जिसकी शुरुआत कल यानी 19 सितम्बर को हो चुकी है कांग्रेस एक साथ 7 ‘जन आक्रोश यात्रा’ निकाल रही है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिसकी कुल दूरी 11,400 किलोमीटर होगी।
कांग्रेस ने सीएम चौहान से की इस्तीफे की मांग
इस बार कांग्रेस ने सीएम चौहान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि बीजेपी ने आदिवासी अत्याचार की सारी हदें पार कर दी हैं। सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को बिना देरी के इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश वीरों की भूमि है। भाजपा के 18 साल के शासन से लोग तंग आ गए हैं इसका मुख्य कारण किसानों पर हो रहे जानलेवा हमले, पटवारी घोटाला और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया भ्रष्टाचार है। भाजपा केवल और केवल महिला अधिकारों और आदिवासियों का दमन करने वाली पार्टी है, वह सम्मान देना नहीं जानती। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में जो माहौल बना हुआ है उसके जिम्मेदार शिवराज खुद हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा ने प्रदेश को डुबाने में कमी नहीं की
इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने ओंकारेश्वर में आई बाढ़ को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार की आलोचना की थी और कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भगवान के खिलाफ अपराध किया है। उन्होंने प्रदेश को डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines