भोपाल में लव जिहाद के विरोध में फूटा महिलाओं का गुस्सा, 26 जगहों पर अनोखा प्रदर्शन

भोपाल के टीआईटी कॉलेज में लव जिहाद गैंग का खुलासा होने के बाद महिलाओं ने 2 मई को शहर के 26 स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूछताछ की जा रही है।

Jammu kashmir (8)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 मई को महिलाओं ने लव जिहाद के खिलाफ जोर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और बजरंग दल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन 26 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं इस प्रदर्शन में शामिल रहीं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

भोपाल के टीआईटी कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि इस कॉलेज में लव जिहाद से जुड़ा एक गिरोह सक्रिय था। यह गिरोह पहले छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाता, फिर उनके साथ दुष्कर्म करता और अंतरंग वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन

इन्हीं वीडियो के माध्यम से अन्य लड़कियों को भी बुलवाया जाता और उनके साथ भी दुष्कर्म किया जाता। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में कुल छह लोग शामिल थे। अब तक चार पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

पहली बार हुआ ऐसा प्रदर्शन

इस घटनाक्रम के विरोध में, एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टॉकीज तक महिलाओं ने लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। यह पहली बार था जब भोपाल के 26 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ हजारों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, और सभी ने एक सुर में लव जिहाद के खिलाफ आवाज उठाई। कई महिलाओं ने भगवा साफा बांधा हुआ था, और उनके हाथों में प्रतीकात्मक रूप से तलवारें, फरसे और भाले थे। लव जिहाद के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए पुतलों को ‘जिहादी’ लिखकर फांसी पर चढ़ाया गया।

विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक डांस क्लास चलाता था और लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस के मुताबिक डांस क्लास चलाने वाला साहिल मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। भोपाल के बागसेवनिया थाने में दर्ज एक एफआईआर में उसका नाम भी दर्ज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ