मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेट म्यूजियम में नौ सदियों से चली आ रही एक ऐतिहासिक गलती को आधुनिक तकनीक की मदद से सुधार लिया गया है. जिस 12वीं सदी की लाल बलुआ पत्थर की बेहद खूबसूरत प्रतिमा को पिछले 900 वर्षों से विद्या की देवी मां सरस्वती माना जा रहा था, वह असल में वेदों की देवी मां गायत्री की प्रतिमा निकली. हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन और 3D मैपिंग तकनीक के जरिए पुरातत्वविदों ने जब इस मूर्ति का गहन अध्ययन किया, तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
टूटे हाथ और गायब वीणा से भ्रम
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातत्व निदेशालय, अभिलेखागार और संग्रहालय से जुड़े वरिष्ठ पुरातत्वविद रमेश यादव ने बताया कि आधिकारिक सरकारी रजिस्टर में लंबे समय से इसे देवी सरस्वती के रूप में ही दर्ज किया गया था. यह प्रतिमा मूल रूप से धार के संग्रहालय में थी, जिसे बाद में भोपाल के स्टेट म्यूजियम के अपग्रेडेशन के दौरान यहां लाया गया था. हाल ही में म्यूजियम कमिश्नर ने इसके स्वरूप को लेकर कुछ सवाल उठाए, जिसके बाद जांच शुरू हुई.
यह भी पढ़ें : मंदिरों में करोड़ों का चढ़ावा, मस्जिदों में कम दान क्यों? जानिए कौन-सी है सबसे अमीर मस्जिद
सबसे बड़ा विरोधाभास यह था कि मां सरस्वती की पहचान से जुड़ी उनकी सबसे प्रमुख पहचान यानी ‘वीणा’ इस मूर्ति में कहीं नहीं थी. चूंकि मूर्ति का एक ऊपरी बायां हाथ सदियों पहले टूट चुका था, इसलिए पहले के इतिहासकारों और अधिकारियों ने यह मान लिया था कि उस टूटे हुए हाथ में कभी वीणा रही होगी.
कमल के फूल ने सुलझाया रहस्य
जब पुरातत्वविदों ने अत्याधुनिक 3D तकनीक और मैपिंग के जरिए मूर्ति के बचे हुए हिस्सों और बनावट का बारीकी से विश्लेषण किया, तो सच सामने आ गया. रमेश यादव के मुताबिक, मूर्ति के निचले हिस्से में एक हंस जरूर तराशा गया है. इसे सरस्वती और गायत्री दोनों का वाहन माना जाता है. लेकिन बारीकी से देखने पर पता चला कि देवी के हाथ में वीणा नहीं, बल्कि एक कमल का फूल था.
यह भी पढ़ें : अंग्रेजी राज से लेकर आजाद भारत तक, अयोध्या में रामलला के प्रगट होने तक की पूरी कहानी
जब इसके अन्य लक्षणों का मिलान पुराणों और शिल्पशास्त्रों से किया गया, तो पूरी तस्वीर साफ हो गई. चार भुजाओं वाली यह देवी ‘ललितासन’ मुद्रा में बैठी हैं. उनके निचले दाहिने हाथ में रुद्राक्ष की माला है, ऊपरी दाहिने हाथ में कमल है, और निचले बाएं हाथ में वेदों की पोथी है. यह पूरा विवरण शास्त्रीय ग्रंथों में वर्णित मां गायत्री के स्वरूप से हूबहू मेल खाता है.
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
9 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
13 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
13 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
14 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
16 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
19 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines