Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के भिंड में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने 20 रुपये देकर बच्ची को चुप रहने के लिए कहा। लेकिन यही 20 रुपये उसकी गिरफ्तारी का कारण बन गए। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी एक फेरीवाला है। जो बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। यहां आरोपी ने रेप किया और बच्ची को पैसे देकर टरका दिया। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम उदय गोले है। जिसे मालनपुर कस्बे से अरेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें:गुना में टेस्टिंग के लिए उड़ रहा टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट गंभीर; हादसे के पीछे सामने आई ये वजह
भिंड के एसपी असित यादव ने बताया कि वारदात गोहद कस्बे की है। पुलिस को रविवार को मामले की शिकायत मिली थी। फेरीवाला मिठाई का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गया था। बच्ची को रेप के बाद आरोपी ने घर भेज दिया। बच्ची के हाथ में 20 रुपये देख मां ने पूछताछ की। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि मिठाई वाले अंकल ने उसे पैसे दिए हैं। मां को शक हुआ तो बच्ची की जांच की। जिसके बाद पता लगा कि बच्ची से रेप हुआ है। MP पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में स्टडी करती है। सुबह 10 बजे घर से गई थी। शाम को साढ़े 4 बजे लौटी। तब उसके हाथ में पैसे थे।
हरियाणा के जींद जिले में भी बच्ची से रेप
हरियाणा के जींद जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के उचाना इलाके के गांव में 13 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप कर दिया। आरोपी बच्ची के ही गांव का है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी खेल रही बच्ची को एकांत में ले गया। इसके बाद आरोपी ने घिनौनी हरकत की। बच्ची रोने लगी तो आरोपी भाग गया। जिसके बाद उन लोगों ने खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी के खिलाफ उचाना थाने में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:कुत्तों से सेक्स करता था ये शख्स, टॉर्चर कर बनाता था वीडियो; ऐसे खुला दरिंदगी का राज
यह भी पढ़ें:NIRF Rainking 2024: IIT मद्रास छठी बार देश का बेस्ट इंस्टीट्यूट, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines